नई दिल्ली: फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में गिरावट हुई है। इनकी नेटवर्थ 9 फीसदी गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 88 लाख करोड़ रह गई है। पिछले साल इन लोगों की नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 97 लाख करोड़ रुपए थी।
टॉप पर अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी गिरावट के बाद भी टॉप पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति में 12 प्रतिशत की कमी है। वो ₹9.32 लाख करोड़ के साथ भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। दूसरे नंबर पर हैं गौतम अडानी, जिनका नेटवर्थ ₹8.17 लाख करोड़ है।पिछले साल की तुलना में 1.29 लाख करोड़ की कमी है। एक तरह से देखें तो भारत के सबसे बड़े 100 अमीर लोगों की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर कम हुई है।
क्यों आई गिरावट
इस गिरावट का मुख्य कारन रुपये का कमजोर होना और शेयर बाजार में आई गिरावट बताया जा रहा। ग्लोबल मार्किट की अस्थिरता और इन्वेस्टर्स के सुस्त मूड ने इनके नेटवर्थ को कम कर दिया। आपको बता दें कि फ़ोर्ब्स इंडिया ने पहली रिच लिस्ट 2009 में जारी की थी। इसको फैमिली और व्यक्तिगत से मिली शेयरहोल्डिंग व वित्तीय जानकारी के माध्यम से तैयार किया जाता है। नेटवर्थ अमेरिकी डॉलर में कैकुलेट होती है।
ये भी पढ़ें-जल्द खत्म हो जाएगा जंगल का लाल आतंक!
ये हैं भारत के टॉप 10 अमीर-
- मुकेश अंबानी-19.32 लाख करोड़ (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
- गौतम अडाणी परिवार- 8.16 लाख करोड़ (अडाणी ग्रुप)
- सावित्री जिंदल फैमिली-3.57 लाख करोड़ (जिंदल ग्रुप)
- सुनील मित्तल फैमिली- 3.07 लाख करोड़ (एयरटेल)
- शिव नाडर- 2.95 लाख करोड़ (HCL)
- राधाकिशन दमानी फैमिली- 2.50 लाख करोड़ (एवेन्यू सुपरमार्ट)
- दिलीप संघवी फैमिली-2.33 लाख करोड़ (सन फार्मा)
- नीरज बजाज फैमिली- 1.93 लाख करोड़ (बजाज)
- सायरस पूनावाला- 1.89 लाख करोड़ (सीरम इंस्टीट्यूट)
- कुमार मंगलम बिड़ला -1.84 लाख करोड़ (आदित्य बिड़ला)



