बिहार में जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, निकली सरकारी भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे बिहार के युवाओं के लिए खुश खबरी है। अच्छी सैलरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

Share This Article:

पटना: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे बिहार के युवाओं के लिए खुश खबरी है। अच्छी सैलरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन करने में देर न करें और जल्द से जल्द अप्लाई करना शुरू कर दें। जिन लोगों ने डिप्लोमा सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कर रखी है, उन्हें अच्छी सैलरी मिलेगी।

इतने पोस्ट पर भर्ती

इस भर्ती में कुल 2747 पदों की घोषणा की गई है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 86 पद और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 पद शामिल हैं। आयोग ने इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है। बीई या बी.टेक डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 20 प्रश्न और डोमेन नॉलेज (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) से 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएँगे।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य लाभ भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: DDA Recruitment: 1732 पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन शुरू

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले, BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.