दिवाली और छठ पूजा पर दौड़ेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मोदी कैबिनेट ने 12,000 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी, जिससे बिहार-उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: नवरात्रि-दशहरा खत्‍म होने के बाद अब दीवाली और महापर्व का इंतजार हो रहा है। ऐसे में खास तौर पर पूर्वांचल और बिहार के लोगों को घर जाने की चिंता सता रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने पूर्वांचल वासियों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार केा हुई कैबिनेट बैठक में रेल यात्रियों के लिए दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान सुविधा बढ़ाने हेतु 1200 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इसके अतिरिक्त बैठक में 24 हजार 634 करोड़ रुपये की चार नई रेलवे परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई जिसका उद्देश्य रेलवे सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण करना है। इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्वीनी वैष्णव ने दी है।

चार नई परियोजनाओं का ऐलान

महाराष्ट,, मध्यप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रफ्तार देने के लिए केद्र सरकार ने आज 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली चार रेल लाइन प्रोजक्टस को अपनी मंजूरी दे दी। ये फैसला प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक में लिया गया। इसके अलावा मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे पहले दिवाली-छठ जैसे त्योहारी सीजन रेलवे ने यात्रियों का ध्यान रखते हुए 12000 ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलमत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये रेल लाइनें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 18 राज्यों को कवर करेंगी। इन सभी लाइनों के निर्माण पर 24 हजार 634 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ये रेल लाइनें हैं

बर्धा = भुसावल : तीसरी व चौथी रेल लाइन : 314 किमी
गोंदिया=डोंगरगढ़ : चौथी लाइन : 84 किमी
वडोदरा=रतलाम : तीसरी व चौथी लाइन : 259 किमी
इटारसी=भोपाल=बीना : चौथी लाइन : 237 किमी
रेलमत्री ने बताया कि इन रेल लाइनों से 85 लाख से अधिक की आबादी वाले 3633 गांवों को फायदा होगा। इसके अलावा विदिशा और राजनंदगांव को भी फायदा मिलेगा। रेलमत्री का कहना है कि इससे रेलवे को गति मिलेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.