हरियाणा के सीनियर IPS ने खुद को मारी गोली

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर आत्महत्या की।

Share This Article:

नई दिल्ली: हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छुट्टी पर थे IPS

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा, “वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली है। अभी और कुछ नहीं कहा जा सकता। आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।” बता दें कि वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में 2001 बैच के अधिकारी थे। 29 सितंबर को उन्हें रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में आईजी के पद पर तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि वे 7 अक्टूबर तक छुट्टी पर थे। हालाँकि, हरियाणा पुलिस ने उनकी छुट्टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पत्नी भी आईएएस

वाई. पूरन कुमार की पत्नी, अमनीत पी. ​​कुमार, हरियाणा सरकार में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। अमनीत पी. ​​कुमार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 5 अक्टूबर को जापान गए राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। यह प्रतिनिधिमंडल 8 अक्टूबर की शाम को भारत लौटेगा।

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर उठाए थे सवाल

पिछले साल, हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के कुछ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि ये पदोन्नतियां अनुचित तरीके से की गई हैं। वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के नियमों की अनदेखी करते हुए, अपनी मर्ज़ी से ये पदोन्नतियां कीं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.