वैशाली में दो प्रेमी युगल की जबरन शादी, साथ में हुई पिटाई

वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा गांव में दशहरा की रात दो प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जबरन शादी करवा दी।

Share This Article:

पटना/वैशाली: बिहार के वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा गांव में दशहरा की रात दो प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जबरन शादी करवा दी और कथित तौर पर उनकी पिटाई भी की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रंगे हाथ पकड़ा

यह घटना तब हुई जब दो युवक अपनी प्रेमिकाओं से मिलने दशहरा की रात गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने चारों की शादी करवा दी शादी की खबर सुनते हैं भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तो कुछ लोगों के द्वारा पिटाई भी किया गया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अलग जाति से थे दोनों

स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़कियां कुशवाहा जाति की हैं और लड़के सहनी जाति के है दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं और दोनों लड़के भी चचेरे भाई हैं। दोनों प्रेमी-प्रेमिकाओं के घरों के बीच की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। उनका प्रेम प्रसंग पिछले डेढ़ साल से चल रहा था।

ये भी पढ़ें-भाजपा के गढ़ हाजीपुर में फिर खिलेगा कमल या जलेगा लालटेन! 

सबके सामने पिटा

शोर-शराबा होने पर दोनों लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से दोनों लड़कियों की शादी मौके पर ही करवा दी गई। शादी के बाद परिजनों ने सभी की पिटाई शुरू कर दी, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन महुआ थाना पुलिस इससे अनभिज्ञ है। थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई आवेदन प्राप्त हुआ है।

चचेरी बहनें हैं दोनों

पकड़े गए लड़कों की पहचान छतवारा चौक निवासी 22 वर्षीय हनुमान कुमार और 21 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। दोनों लड़के आपस में चचेरे भाई हैं, जबकि लड़कियां शेरपुर छतवारा गांव की चचेरी बहनें हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.