PM-सेतु योजना से भरतपुर ITI बनेगा हब, बढ़ेगा औद्योगिक विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में PM-सेतु योजना सहित ₹62,000 करोड़ से अधिक की युवा केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में PM-सेतु योजना सहित ₹62,000 करोड़ से अधिक की युवा केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी भी मौजूद रहे।

क्या है पीएम सेतु योजना

आपको बता दें कि पीएम-सेतु योजना ₹60,000 करोड़ की लागत से शुरू की गई एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश भर के 1,000 सरकारी आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिन्हें 200 हब और 800 स्पोक मॉडल में संगठित किया जाएगा। पीएम-सेतु योजना के प्रथम चरण में राजस्थान के भरतपुर स्थित आईटीआई को हब के रूप में तथा आईटीआई धौलपुर, आईटीआई करौली, आईटीआई कामां और आईटीआई बयाना को स्पोक संस्थानों के रूप में उन्नत किया जाना प्रस्तावित है।

व्यापक बनाने की योजना

पीएम-सेतु योजना के तहत प्रत्येक हब से औसतन चार स्पोक संस्थान जुड़े होंगे, जो अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक मशीनरी, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और उन्नत ट्रेड्स से सुसज्जित होंगे। प्रत्येक हब-एंड-स्पोक क्लस्टर का संचालन और प्रबंधन संबंधित एंकर इंडस्ट्री पार्टनर की अगुवाई में किया जाएगा, ताकि उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और संस्थागत सुधार सुनिश्चित हो सके। हब में इनोवेशन सेंटर, ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स सेंटर्स, उत्पादन इकाइयाँ और प्लेसमेंट सेवाएँ स्थापित की जाएंगी, जबकि स्पोक संस्थान प्रशिक्षण की पहुँच को व्यापक बनाएंगे।

ये क्षेत्र शामिल

पीएम-सेतु योजना भारत के आईटीआई ईकोसिस्टम को “सरकार-स्वामित्व, उद्योग-प्रबंधित” मॉडल में बदलेगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने पीएम-सेतु योजना (आईटीआई उन्नयन) के पायलट चरण के अंतर्गत दो प्रस्तावित उद्योग क्लस्टरों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। क्लस्टर 1 में भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर, धौलपुर, करौली, कामां (डीग) और बयाना ज़िले शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा के गढ़ हाजीपुर में फिर खिलेगा कमल या जलेगा लालटेन! 

इन क्षेत्रों पर दिया जाएगा ध्यान

इस क्लस्टर का मुख्य फोकस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और हॉस्पिटैलिटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा। इसका उद्देश्य स्थानीय औद्योगिक ईकोसिस्टम और सीआईआई, फिक्की तथा अन्य स्थानीय उद्योग संगठनों से जुड़ी संस्थाओं की भागीदारी के माध्यम से उभरते हुए क्षेत्रों में कौशल विकास और रोज़गार को बढ़ावा देना है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.