नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के हाथ नहीं मिलाने का पर्दाफाश किया है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह किया और मैच खेलने के फैसले के माध्यम से पहलगाम हमले के 26 परिवारों के साथ धोखा हुआ।
टूर्नामेंट की शुरुआत में दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने यह झूठ फैलाया गया कि भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी कप्तान और पाकिस्तानी मंत्री से हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने वीडियो साझा कर दावा किया कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहसिन नकवी के साथ हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई।
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अमित मालवीय को दो वीडियो साझा किए हैं। जिनमें दिखाया गया कि एशिया कप की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी से हाथ मिलाया और चाय पी। बाद में जब देशभर में मैच का विरोध बढ़ा तो भाजपा ने पूरी कहानी बदल दी। बीजेपी की मीडिया सेल पहले दो मैचों में शांत रही लेकिन जीत के बाद दावा किया गया कि हाथ नहीं मिलाया गया। सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टेज से उतरते ही हाथ मिलाने का वीडियो जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कल से शुरू होगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रसारण और विज्ञापन अधिकारों से जो राजस्व आया, उसे पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों के परिवारों में बांट देना चाहिए। उन्होंने BCCI व ICC के राजस्व आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मैच से करोड़ों रुपये की आय हुई। कुछ जगहों पर 490 से 630 करोड़ और अन्य जगह पर कुल राजस्व करीब 690 करोड़ रुपये बताये जा रहे हैं। अगर यह राशि पीड़ित परिजनों को दी जाती, तो हर परिवार को कई करोड़ रुपये मिल सकते थे।



