मोदी जी पर बनी शॉर्ट फिल्म “चलो जीते हैं” का छात्रों ने किया अवलोकन

प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और शॉर्ट फिल्म “चलो जीते हैं” का छात्रों ने दिल्ली विधानसभा में आज अवलोकन किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विधान सभा में आज स्कूली छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी “सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही प्रेरणा-75 वर्ष, एक अनुभव और एक प्रदर्शनी” का अवलोकन किया। इसी के साथ नरेन्द्र मोदी के बचपन और जीवन के शुरुआती वर्षों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म “चलो जीते हैं” भी देखी। विधान सभा परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी ने युवाओं को भारत के हाल के इतिहास, नेतृत्व और सेवाभाव से परिचित होने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। दिल्ली विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें विधान सभा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया।

प्रदर्शनी में कई स्कूल के बच्चे हुए शामिल

इस दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स स्कूल, करावल नगर, जीएसकेवी पीएसपी-10 औद्योगिक क्षेत्र, किराड़ी (दिल्ली-86) तथा अन्य पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी को देखा। सभी ने गहरी रुचि के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टी और आदर्शों से मूल्यवान सीख प्राप्त की।

इस तरह के आयोजन बढ़ाने पर स्वीकृति

दिल्ली विधानसभा सचिवालय में आयोजित इस तरह के शैक्षिक दौरे न केवल छात्रों को देश के लोकतांत्रिक संस्थानों से परिचित कराते हैं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, सेवा और देश के प्रति समर्पण के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं। विधानसभा ने इस तरह की पहलें जारी रखने और दिल्ली के युवाओं में जागरूकता, देशभक्ति और सक्रिय नागरिकता को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.