JDU विधायक गोपाल मंडल ने समर्थक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Share This Article:

भागलपुर: बिहार की राजनीति में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका डांस वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुर्ता उठाकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ के गाने ‘ढिंका चिका’ पर डांस कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक कुर्ता उठाकर डांस कर रहे थे, तभी उनके पीछे खड़ा जेडीयू समर्थक उन्हें टच करता है। इसके बाद विधायक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के तुरंत बाद मंच पर मौजूद अन्य समर्थकों और रिश्तेदारों ने विधायक को शांत कराया।

थप्पड़ कांड के बाद बंद हुआ डांस

थप्पड़ कांड के बाद गोपाल मंडल ने डांस बंद कर दिया और कार्यक्रम स्थल से चले गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में आयोजित डांडिया नाइट का है। इस पूरे घटना क्रम के दौरान विधायक के बेटे आशीष मंडल भी मंच पर मौजूद थे।

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं विधायक

करीब 7 महीने पहले NDA के होली मिलन समारोह में गोपाल मंडल भोजपुरी गाने पर डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने डांसर की गाल पर नोट चिपकाया और मंच के नीचे महिला कार्यकर्ता के साथ भी डांस किया था।
विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.