PK के आरोपों पर बेतिया MP का पलटवार, IAS मनोज कुमार को घेरा

Share This Article:

बेतिया: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के लगाए गए आरोपों पर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने पलटवार किया है। सांसद पूरे दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने रूबरू हुए। फ्लाईओवर एलाइनमेंट बदलवाने से लेकर पेट्रोल पंप पर हुए डीजल चोरी के आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया। इस राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में अब नया मोड़ आ गया है, जिसमें बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया, उनके पति रोहित सिकारिया और नगर आवास विभाग के सचिव IAS मनोज कुमार भी शामिल हो गए हैं।

‘पेट्रोल पंप मेरा नहीं, एलाइनमेंट का दावा बेबुनियाद’

डॉ. संजय जायसवाल ने साफ तौर पर कहा है कि प्रशांत किशोर ने जो भी आरोप उन पर लगाए हैं, वह बिल्कुल निराधार हैं उन्होंने दो बिंदुओं पर अपनी बात रखी:-

  1. पेट्रोल पंप का मालिकाना: सांसद ने कहा, ‘यह आरोप कि पेट्रोल पंप मेरा है या मेरे भाई के नाम पर है, पूरी तरह गलत है।’
  2. फ्लाईओवर एलाइनमेंट का बदलाव: उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल पंप के चलते फ्लाईओवर का एलाइनमेंट बदला गया, यह भी सरासर झूठ है। इसके जवाब में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से RTI के जरिए जवाब मंगवाया है, जो इन आरोपों को बेबुनियाद साबित करता है।

IAS मनोज कुमार पर तीखा हमला

डॉ. संजय जायसवाल ने डीजल चोरी के मामले में सारा ठीकरा नगर आवास विभाग के सचिव IAS मनोज कुमार पर फोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मेयर गरिमा देवी सिकारिया के पति रोहित सिकारिया ने उनसे मुलाकात कर दस्तावेज दिखाए। इनमें साफ था कि मेयर ने डीजल चोरी की जांच के लिए आठ बिंदुओं पर पत्र लिखा था। लेकिन जब IAS मनोज कुमार पटना से जांच के लिए आए, तो उन्होंने पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी का आरोप लगाया और 15 गाड़ियों में डीजल भरवाने में गड़बड़ी का दावा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इन गाड़ियों के बिलों पर GST की मांग की।

सांसद जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा कि पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर GST नहीं लगता, और यह IAS मनोज कुमार को नहीं पता? वह IAS नहीं हो सकता, या तो प्रमोटी होगा या फिर गधा’ होगा। उन्होंने मनोज कुमार के खिलाफ दिल्ली तक जाने और कार्रवाई की चेतावनी दी।

मेयर और IAS पर साजिश का आरोप

डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि IAS मनोज कुमार और मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने मिलकर साजिश रची और पथ्या एजेंसी को क्लीन चिट दे दी, जबकि डीजल चोरी का इल्जाम पेट्रोल पंप पर मढ़ दिया। बेतिया नगर निगम ने पांच बार बैठक कर पेट्रोल पंप बदलने की मांग की थी, लेकिन सांसद का दावा है कि यह सब सुनियोजित था।

पेट्रोल पंप मालकिन की मानहानि की चेतावनी

सांसद ने बताया कि पेट्रोल पंप की मालकिन अब बेतिया नगर निगम की सशक्त समिति के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और इसका जवाब कोर्ट में दिया जाएगा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.