CWC की बैठक में खरगे का पीएम पर हमला, भाजपा का कांग्रेस पर तंज

पटना के सदाकत आश्रम में CWC की बैठक हो रही है। बैठक के दौरान कांग्रेजस अध्यक्ष्र मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला किया, तो भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के जमघट केा मात्र दिखावा बताया।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार में साढ़े आठ दशक बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। यह विस्तारित बैठक है, जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अकेले ही CWC में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदाकत आश्रम में झंडा फहराकर बैठक का शुभारंभ किया। वहीं भाजपा ने इस बैठक पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज चुनावी स्टंट बताया है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने CWC बैठक में कहा कि पार्टी के नेता और पदाधिकारी ऐसे समय मिल रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो समस्याएं हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता का नतीजा हैं। जिन दोस्तों पर प्रधानमंत्री मेरे दोस्त कहकर गर्व करते हैं, वही आज भारत को कई परेशानियों में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मामले के फेल हो गए। इसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मान रही है।

CWC की बैठक को लेकर सियासत तेज

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। ऐसे में बुधवार को पहली बार बिहार में हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को लेकर भी सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा ने इस बैठक पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महज चुनावी स्टंट बताया है और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि यह बैठक कांग्रेस की एक सोची-समझी रणनीति है, जिससे वह महागठबंधन में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सपने का अंत बताया और कहा कि कांग्रेस अब राजद पर निर्भर नहीं रहना चाहती।

कांग्रेस नेताओं का जुटान दिखावा

बिहार भाजपा प्रवक्ता का तंज बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पटना के सदाक़त आश्रम में कांग्रेस की CWC की बैठक पर तंज कसा। उन्होंने कहा 85 वर्षों के बाद पटना के  सदाकत आश्रम में कांग्रेस की कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक के नाम पर पार्टी के आला नेताओं के जुटान से कांग्रेस को कोई लाभ होने वाला नहीं है। महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं ने दूरी बना रखी है। कांग्रेस के नेताओं के स्वागत के लिए भी कोई बड़ा नेता एयरपोर्ट नहीं गया। तेजस्वी यादव भी अचानक बीमार पड़ गए। दरअसल कांग्रेस की महारानी और युवराजत समेत अन्य नेताओं का जमघट मात्र दिखावा है। असल उद्देश्य राजग को आईना दिखाकर खुद को बड़ा भाई का तमगा लेना है। खेल तो अब होगा, जब गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर नए सिरे से किचकिच होगी। तमासा होना बाकी है। आगे-आगे देखिये होता क्या है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.