नई दिल्ली: स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर अब आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि पहले प्रधानमंत्री खुद विदेशी सामान का बहिष्कार करके स्वदेशी सामान का उपयोग करना शुरू करें।
पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने पीएम से मांग की है कि वे विदेशी जहाज और विदेशी सामानों का तत्काल बहिष्कार करें ताकि देश के बाकी लोग उनसे प्रेरणा लें। आप नेताओं ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि वे खुद ही विदेशी सामान के सबसे बड़े ब्रैंड एम्बेसडर हैं और दूसरी ओर लोगों को वे स्वदेशी चीजें अपनाने का ज्ञान दे रहे हें। देश के लोग अब पीएम का सिर्फ भाषण ही नहीं सुनना चाहते, वे एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
एक्स पर आप नेता केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि लोग स्वदेशी चीजें इस्तेमाल करें लेकिन जरुरत है कि इस शुरुआत ाप करें। जिस विदेशी जहाज से आप रोज घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए। सारा दिन जितने विदेशी सामान का उपयोग करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए। आप भारत में काम कर रहीं चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दीजिए। ट्रंप रोज भारत और भारतीयों का अपमान कर रहे हैं। आप भी कुछ कीजिए। लोग पीएम से एक्शन की उम्मीद रखते हैं, प्रवचन की नहीं। उधर पार्टभ के सांसद संजय सिंह ने भी पीएम पर कटाक्ष करते हुए इसी तरह की बातें एक्स पर लिखीं।



