नालंदा में श्रीलंकाई पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Share This Article:

नालंदा। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले पर्यटन स्थल राजगीर में सोमवार (22 सितंबर, 2025) सुबह बड़ा हादसा हो गया। श्रीलंका से आए 87 सदस्यीय दल के एक पर्यटक की गृद्धकूट पर्वत की सीढ़ियां चढ़ते वक्त अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीलंका के कोलंबो निवासी 74 वर्षीय धनपाल (पुत्र स्व. परना मानगे) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्रीलंका से आए यह दल 13 सितंबर को भारत पहुंचा था। दक्षिण भारत के कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के बाद ये सभी 19 सितंबर को बोधगया और 22 सितंबर को राजगीर पहुंचे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब दल के सदस्य गृद्धकूट पर्वत की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी धनपाल को अचानक सीने में दर्द और घबराहट हुई। साथी पर्यटकों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े। तुरंत रोप-वे की एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, राजगीर लाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. गौरव ने बताया कि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम से किया इंकार

पुलिस और प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतक के साथ आए अन्य पर्यटकों ने समय और अन्य कारणों का हवाला देकर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करके शव टीम को सौंप दिया है।

श्रीलंका बौद्ध मठ की सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीलंका बौद्ध मठ के भंते डॉ. महेंद्र चंद्र अस्पताल पहुंचे और पूरे दल को सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को एंबुलेंस से दिल्ली एयरपोर्ट भेजा जाएगा और वहां से हवाई जहाज द्वारा श्रीलंका ले जाया जाएगा। इस घटना से पूरे दल में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और पर्यटन व्यवसायियों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.