पियूष गोयल: GST 2.0 का पूरा फायदा उपभोक्ताओं को पहुंचाए

भारत में कल से GST सुधार लागू होने हैं जिसके लिए पियूष गोयल ने उद्योग जगत से GST सुधारो का लाभ सीधा जनता तक पहुचाने की अपील की हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत में कल यानी 22 सितम्बर से GST सुधार लागू होने जा रहे हैं, जिससे वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में कमी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सुधार भारत के सबसे बड़े कर सुधारों में से एक माना जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उद्योगों से आग्रह किया है कि वे GST 2.0 के दर सुधार का पूरा लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाए।

GST दरों में हुआ बदलाव

GST काउंसिल ने अब लगभग 400 वस्तुओं के कर स्लैब में बदलाव किए हैं। ज्यादातर वस्तुएँ 12% और 18% के स्लैब से हटाकर 5% के स्लैब में लाई गई हैं। वहीं, 28% के स्लैब को पूरी तरहखत्म कर कई वस्तुएँ 18 प्रतिशत के स्लैब में रखी गई हैं। इस बदलाव से लगभग15–20% तक कीमतों में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को सीधे वित्तीय लाभ मिलेगा।

उद्योग और व्यापार पर असर

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ सेक्टर, जैसे ऑटोमोबाइल, पहले ही कीमतों में कमी की शुरुआत कर चुके हैं। सरकार ने व्यापार को आसान बनाने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें नई लॉजिस्टिक पॉलिसी, नए औद्योगिक शहरों का विकास, मामूली अपराधों का डीक्रिमिनलाइजेशन और उद्योग के लिए अनुपालन बोझ में कमी शामिल है।

उपभोक्ता पारदर्शिता

केंद्र सरकार ने यह निर्देश दिया है कि वे सभी वस्तुओं के अनुमानित मूल्य सूची प्रदर्शित करें, जिसमें GST दर सुधार के बाद की कीमतें शामिल हों। ये सूची GST वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी ताकि हर उपभोक्ता को स्पष्ट रूप से राहत दिख सके। साथ ही रिटेलर्स और डीलरशिप्स को अब प्रोडक्ट के प्री और पोस्ट-GST रेट्स दोनों दिखाने होंगे।

सरकार की पहल और डिजिटल इंडिया

प्रधानमंत्री मोदी की ‘वन नेशन वन टैक्स वन सिम्प्लिसिटी’ नीति के तहत रिटर्न दाखिल करना और अनुपालन अब और ज्यादा आसान, तेज़ और परेशानी-मुक्त होंगे। डिजिटल और तकनीक-आधारित प्रणाली भ्रष्टाचार को कम करेगी, पारदर्शिता बढ़ाएगी और व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत करेगी।

उपभोक्ताओं के लिए लाभ

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) ने उद्योग संगठनो और कई मंत्रालयों के साथ बैठक कर यह तय किया कि कर कटौती का लाभ आसान तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचे। अनुमानित रूप से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतें 10% तक और ऑटोमोबाइल की कीमतें 12–15% तक घटेंगी।

निष्कर्ष

GST 2.0 के ये सुधार न केवल देश के उपभोक्ताओं को सीधे फायदा पहुँचाएंगे, बल्कि उद्योगों के लिए भी व्यवसायिक अवसर बढ़ाएंगे। साथ ही इससे देश की कर प्रणाली अधिक सरल और पारदर्शी होने के साथ-साथ व्यापार के लिए और अधिक अनुकूल बनेगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.