भारतीय तटरक्षक बल के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’

11,000 किलोमीटर लंबे समुद्र तट पर मुस्तैद रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सफ़ाई दिवस मनाया है। जिसका उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जागरूक करना है।

Share This Article:

प्रधानमंत्री मोदी का “स्वच्छता ही सेवा” आह्वान चारों तरफ धूम मचा रहा है। इसी आह्वान के तहत 20 सितंबर 2025 को भारतीय तटरक्षक बल ने देश भर में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस 2025 मनाया। एनसीसी कैडेट, एनएसएस सदस्य, स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित 26,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने तटीय स्वच्छता को बहाल करने के लिए समुद्र तट सफाई अभियान में शामिल हुए और कूड़ा-कचरा तथा समुद्री मलबा हटाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सतत कार्यों के प्रति जागरूक करना और नाजुक तटीय इकोसिस्टम की रक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना भी था।

सितंबर के तीसरे शनिवार में मनाया जाता है ये अभियान

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) के तत्वावधान में सितंबर के तीसरे शनिवार को विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला यह अभियान व्यापक सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से समुद्री प्रदूषण का मुकाबला करता है। भारतीय तटरक्षक बल 2006 से इसका राष्ट्रीय समन्वयक रहा है और लगातार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG)

एक भारतीय सशस्त्र बल है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की समुद्री सुरक्षा, तटीय सुरक्षा, और विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की सुरक्षा करना है.। इसकी स्थापना 1978 में तटरक्षक अधिनियम, 1978 के तहत की गई थी। आपको बात दें कि भारतीय तटरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है। इसका आदर्श वाक्य है ‘वयं रक्षामः’, जिसका अर्थ है ‘हम रक्षा करते हैं’।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.