मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल, जदयू को झटका

जदयू से 3 बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में हुईं शामिल, प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर किया स्वागत

Share This Article:

पटना। जन सुराज पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का शामिल होना लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हो गई हैं। आज बुधवार 17 सितंबर को उन्होंने जदयू के जिला एवम प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन दिया। प्रशांत किशोर ने सभी को जन सुराज की सदस्यता दिलाई और पीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

मीना द्विवेदी पूर्वी चंपारण जिले के बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। साल 1995 में उनके देवर देवेंद्र नाथ दुबे समता पार्टी से विधायक बने थे। साल 1998 के उपचुनाव में उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक बने। फिर साल 2005 के फरवरी और नवंबर व 2010 में हुए विधानसभा चुनावों में मीना द्विवेदी खुद जदयू से विधायक बनीं। उनके समर्थन से जन सुराज पार्टी को चंपारण की राजनीति में मजबूती मिलेगी

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.