DUSU चुनाव कल, आज थम गया चुनाव प्रचार का अभियान

DUSU चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था जिसमे सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। 18 सितम्बर को चुनाव होने हैं और 19 सितम्बर को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के प्रचार अभियान का आज (17 सितंबर 2025) अंत हो गया है। कल यानी 18 सितंबर को मतदान होगा और 19 सितंबर को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। चुनाव चार केंद्रीय पदों के लिए हो रहा है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव। सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं।

ऑनलाइन प्रचार का दबदबा

DU प्रशाशन की सख्ती के बाद इस बार कैंपस में पर्चे और पोस्टर्स कम नजर आये हैं। प्रचार का मुख्य जोर सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, X आदि पर रहा। वीडियो रील्स, मीम्स, छात्रों के बीच वर्ड ऑफ माउथ आदि को अधिक महत्व मिला। सोशल मीडिया के इस चुनाव प्रचार मुहीम में बड़े बड़े अभिनेता और गायक भी शामिल हुए।

पारंपरिक रैलियाँ और कॉलेज वॉक

इसके बावजूद, कॉलेजों में उम्मीदवारों ने जाकर छात्रों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ सुनीं और उनसे समर्थन मांगा। नौर्थ कैंपस और ऑफ-कैंपस कॉलेजों में प्रचार हुआ।साथ ही छात्रो ने पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रचार को अपना कर एक नई मिसाल भी पेश की हैं।

महिला प्रतिनिधित्व की बढ़ती भूमिका

इस चुनाव में महिलाओं की भी बराबर भागेदारी देखने को मिली हैं । महिलाओ ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी किया है। कांग्रेस समर्थित NSUI ने जोसलीन नंदिता चौधरी को चुनाव में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।NSUI ने कहा की अब वक्त आ गया हैं महिला नेतृत्व को आगे लाने की।

कल होगा मतदान

कल वोटिंग के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और प्रोक्टर के कार्यालय की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।

निष्कर्ष

DUSU चुनावों की प्रचार गतिविधियाँ आज समाप्त हो गई हैं। यह चुनाव सिर्फ चार पदों की लड़ाई नहीं है बल्कि छात्रों की आवाज़, उनके भविष्य की दिशा और उनके मुद्दों की प्राथमिकता तय करने का माध्यम है। कल मतदान होने हैं और शुक्रवार को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अब देखना यह होगा कि चुनाव जीतकर कौनसी पार्टी बाजी मरती हैं और छात्रो के उम्मीद पर खरा उतरती हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.