राजगीर पहुंचे पर्यावरण मंत्री ने ग्लास ब्रिज और जू सफारी का रोमांचक अनुभव संजोया

राजगीर जू सफारी एशिया का पहला जू सफारी है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। ग्लास ब्रिज तकनीक और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है।

Share This Article:

राजगीर: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ  सुनील कुमार ने शनिवार  को  नालंदा स्थित राजगीर  के ग्लास ब्रिज और जू सफारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजगीर का चप्पा-चप्पा एनडीए सरकार की विकास गाथा का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

देशभर से आए चिकित्सकों को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर से कराया अवगत

डॉ. सुनील कुमार ने सफारी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें राजगीर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है, और राजगीर जू सफारी इसका सर्वोत्तम उदाहरण है। यहां बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण जैसे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में संरक्षित किया गया है।

राजगीर का जू सफारी देश का गौरव है

मंत्री ने कहा कि राजगीर जू सफारी एशिया का पहला जू सफारी है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इसका निर्माण इस दृष्टिकोण से किया गया है कि पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सके। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियों का विस्तार और वैश्विक स्तर पर राजगीर की पहचान और मजबूत हुई है।

ग्लास ब्रिज तकनीक और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है

ग्लास ब्रिज का जिक्र करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यह आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं बल्कि आसपास की पर्वतीय श्रृंखलाओं और हरियाली से भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने इसे सुरक्षित और आकर्षक बनाने में विशेष ध्यान दिया है, जिससे यह देश-विदेश के पर्यटकों का केंद्र बन गया है। राजगीर का महत्व केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है। यह स्थल बौद्ध, जैन और मगध साम्राज्य की गौरवशाली परंपरा से भी जुड़ा हुआ है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.