नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शनिवार (13 सितम्बर) को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें संगठन द्वारा छात्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है। ABVP ने 5 हज़ार से अधिक छात्रो से विभिन्न माध्यमों के द्वारा लिए गए सुझावों के बाद विचार करके अपना घोषणापत्र जारी किया हैं।
घोषणापत्र के अहम बिंदु
ABVP ने अपने चिनावी संकल्प पत्र में छात्रों के लिए कई नई सुविधाओं का वादा किया है। इसमें रियायती मेट्रो पास, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, पिंक बूथ, सभी कॉलेजों में हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई और दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति जैसी सुविधाए प्रमुख हैं।
इसके अलावा छात्र संघ ने 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप दिलाने, खेल से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने, रोजगार के अवसर को बढ़ाने और साथ ही साथ अनुदानित स्वास्थ्य बीमा पर भी जोर दिया है।
छात्रों की जरूरतों को प्राथमिकता
घोषणापत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में अब नए छात्रावास (hostel) बनाए जाएंगे साथ ही महिला छात्रावासों को अनिवार्य किया जाएगा और हर कॉलेज में स्वच्छ पेयजल व वाटर कूलर की व्यवस्था की भी की जाएगी। इसके अलावा संघठन की तरफ से मानसिक तनाव को देखते हुए नियमित काउंसलिंग सेशन और माइंडफुलनेस सेंटर भी स्थापित करने का वादा किया गया है। साथ ही परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने, नेट परीक्षा के लिए विशेष क्लासेज, शोध छात्रों के लिए जरुरी सुविधाएँ और क्षेत्रीय भाषाओं में नोट्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का ऐलान किया गया हैं।
महिला सुरक्षा और समानता पर जोर
महिला सुरक्षा को लेकर ABVP ने पिंक बूथ, मोबाइल ऐप, महिला सुरक्षाकर्मी, PCR वैन पेट्रोलिंग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर जैसी योजनाएँ अपने घोषणापत्र में शामिल की हैं। इसके अलावा गर्ल्स कॉमन रूम, महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति और सभी छात्राओं को NCC की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति और लैंगिक संवेदनशीलता कैंप आयोजित करने का वादा भी किया गया है।
निष्कर्ष
ABVP ने अपने घोषणापत्र में कॉलेज छात्रों की लगभग हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए वादे किए हैं। संकल्प पत्र में महिलाओ की सुरक्षा और समानता पर भी खूब जोर दिया गया हैं। अब देखना यह होगा कि 18 सितंबर को होने वाले DUSU चुनाव में यूनिवर्सिटी के छात्र समुदाय ABVP के इन वादों पर कितना भरोसा जताता है।



