रैपिड कार्गो ट्रेन: कश्मीर की आर्थिक तरक्की का नया इंजन

ट्रेन जम्मू संभाग में पहली बार संचालित हो रही है। व्यापारियों के लिए राहत की बात यह है कि बुकिंग के लिए पंजीकरण शुल्क कम कर दिया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: कश्मीर के सेब और हस्तशिल्प व्यापारियों के लिए खुशखबरी! रेलवे बोर्ड ने कश्मीर से दिल्ली तक संयुक्त पार्सल उत्पाद-रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन कश्मीर के उत्पादों को देश भर में तेजी से पहुंचाने का भरोसेमंद और किफायती विकल्प प्रदान करेगी। इस पहल से कश्मीर में खुशी का माहौल है, खासकर फल उत्पादकों के बीच, जो अब अपने ताजा उत्पादों को राष्ट्रीय बाजारों में आसानी से भेज सकेंगे। यह सेवा आदर्श नगर से 13 सितंबर को  12.10 बजे तथा बडगाम से 15 सितंबर को सुबह 6.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुँचेगी, जिससे सेब बाजार में सुबह जल्दी पहुँचना सुनिश्चित होगा।

यह सेवा पंजीकृत JPP-RCS Aggregators के लिए शुरू की गई

यह सेवा पंजीकृत JPP-RCS एकत्रकों (Aggregators) के लिए शुरू की गई है। वे आसानी से ऑनलाइन पोर्टल www.fois.indianrail.gov.in पर लॉगिन करके पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए वाणिज्य विभाग, बड़ौदा हाउस, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

इसको भी पढ़ें: India के 5 खूबसूरत रेलवे मार्ग: प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम

इससे पहले पंजाब से सीमेंट ले जाने वाली मालगाड़ी शुरु हुई थी

भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त पार्सल वैन उपलब्ध कराने और माँग बढ़ने पर ट्रेनों का आकार बढ़ाने की अपनी तत्परता की पुष्टि की है। प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, उत्तर रेलवे और मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू सहित रेलवे अधिकारी, सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारियों, बागवानी विभाग और विभिन्न फल उत्पादक संघों और व्यापारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। भारतीय रेलवे ने इससे पहले 9 अगस्त 2025 को पंजाब से कश्मीर के अनंतनाग तक सीमेंट ले जाने वाली पहली मालगाड़ी रवाना की थी। इन पहलों से कश्मीर के उद्योगों को परिवहन का एक विश्वसनीय और समय पर साधन उपलब्ध होने से महत्वपूर्ण लाभ होने की उम्मीद है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.