लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी (UP Police Bharti 2025) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा निकाली गई पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको 11 सितंबर, 2025 से पहले आवेदन करना होगा। क्योंकि इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
UP Police Bharti 2025- महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया
UP Police एसआई भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट (pbpb.gov.in) या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर है, इसलिए अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।
UP Police Bharti 2025- योग्यता की शर्तें
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, शारीरिक दक्षता भी महत्वपूर्ण है, और प्रत्येक उम्मीदवार को शारीरिक मापदंडों पर खरा उतरना होगा।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों जैसे ओबीसी, एससी, एसटी के उम्मीदवारों को आयु में तीन साल की छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी, और इसके आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी।
ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदकों को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार का नाम, लिंग और जन्म तिथि 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र से मेल खाना चाहिए। अगर डिजीलॉकर से 10वीं का विवरण नहीं प्राप्त हो पाता है तो उम्मीदवार स्वयं इसे दर्ज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पढ़ाई को बनाएं आसान: जानें दुनिया की सबसे सरल डिग्रियां
UP Police Bharti 2025- आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, और यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।
शारीरिक मापदंड
- पुरुष अभ्यर्थी
- सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
- लंबाई: 168 सेमी
- सीना (बिना फुलाए): 79 सेमी
- सीना (फुलाकर): 84 सेमी
- अनुसूचित जनजाति वर्ग:
- लंबाई: 160 सेमी
- सीना (बिना फुलाए): 77 सेमी
- सीना (फुलाकर): 82 सेमी
- सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
- महिला अभ्यर्थी
- सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
- लंबाई: 152 सेमी
- अनुसूचित जनजाति वर्ग:
- लंबाई: 147 सेमी
- न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम
- सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जो यूपी पुलिस एसआई भर्ती में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। आवेदकों को आवेदन से पहले सभी शर्तों और योग्यता की जांच करनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की परेशानियों से बच सकें। समय सीमा नजदीक है, तो देर न करें और तुरंत अपना आवेदन भरें।



