चुन्नी-प्रसाद नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं ने पीट-पीटकर सेवादर की हत्या की

कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और सेवादार में चुन्नी-प्रसाद को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने पीट-पीटकर सेवादार की हत्या कर दी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में चुन्नी और प्रसाद नहीं मिलने से नाराज श्रद्धालुओं ने पीट-पीटकर सेवादार की हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सेवादार को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था। पिछले डेढ़ दशक से मंदिर में सेवादार था। स्थानीय लोगें ने एक आरोपी अतुल पांडेय को पकड़कर पुलिस का सौंप दिया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की रही है।

चुन्नी प्रसाद मांगने पर विवाद शुरू हुआ

पुलिस के अनुसार, कालकाजी मंदिर में झगड़े की सूचना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मिली थी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मंदिर में दर्शन करने आए आरोपायों ने उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सेवादार योगेंद्र सिंह से चुन्नी और प्रसाद मांगा था, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ था। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब कुछ लड़कों ने सिंह पर घूंसे बरसाए और लाठियों से उनकी पिटाई की। इस हमले में योगेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में कालकाजी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक की पहचान दिक्षणपुरी निवासी अतुल पांड के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर  पुलिस के हवाले कर दिया था।

इसको भी पढ़ें: Delhi Metro: मैजेंटा और पिंक लाइन पर बिना चालक चलेगी ट्रेन

सेवादार की हत्या पर केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा

मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे?  ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है? बीजेपी के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं. .क्या दिल्ली में कोई सुरक्षित है भी या नहीं?

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.