पत्रकारों की मौत से दुनिया में आक्रोश, Israel ने दी सफाई

गाजा के नासिर अस्पताल पर हुए इजरायली हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल थे। इस घटना की दुनियाभर में आलोचना के बाद Israel ने खेद जताया।

Share This Article:

नई दिल्ली: गाजा में जारी संघर्ष ने एक बार फिर से मानवीय संकट को गहरा कर दिया है। हाल ही में गाजा के नासिर अस्पताल पर हुए हवाई हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पांच पत्रकार, डॉक्टर और रेस्क्यू टीम के सदस्य भी शामिल थे। इस घटना की दुनियाभर में कड़ी आलोचना हुई। अब इजरायल (Israel) ने इस हमले पर खेद जताते हुए कहा है कि उसका युद्ध केवल हमास के खिलाफ है, न कि पत्रकारों या नागरिकों के।

प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा, “इजरायल गाजा के नासिर अस्पताल (Nasser Hospital Gaza) में हुई इस दुखद घटना पर गहरा खेद व्यक्त करता है। हम पत्रकारों, चिकित्सा कर्मचारियों और नागरिकों के कार्य का सम्मान करते हैं। सैन्य अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। हमारा युद्ध केवल हमास आतंकवादियों के साथ है। हमारा उद्देश्य हमास को हराना और अपने बंधकों को सुरक्षित वापस लाना है।”

इजरायल ने साफ किया कि नागरिकों पर हमला उसकी रणनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसका फोकस हमास को खत्म करने पर है।

मारे गए पत्रकारों की पहचान

इस हमले में अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकारों की मौत हुई।

  • अल जजीरा के मोहम्मद सलामा
  • रॉयटर्स के कैमरामैन हुसैन अल-मसरी
  • एपी (Associated Press) के लिए काम कर रहीं स्वतंत्र पत्रकार मरियम अबू दक्का

जानकारी के अनुसार, पहले अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर मिसाइल गिरी जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों की मदद के लिए जब लोग ऊपर पहुंचे, तभी दूसरी मिसाइल दागी गई और बड़ी संख्या में लोग मारे गए।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं

  • हमले के तुरंत बाद मीडिया जगत और पत्रकार संगठनों ने नाराजगी जताई।
  • अल जजीरा ने इसे “सच्चाई को दबाने का प्रयास” करार दिया।
  • फिलिस्तीनी जर्नलिस्ट सिंडिकेट ने कहा कि इस हमले का उद्देश्य पत्रकारों को डराना और उनकी आवाज़ को खामोश करना है।
  • पत्रकारों पर हमले से प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • गाजा में बढ़ता मानवीय संकट
  • गाजा में इजरायली हमले लगातार जारी हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार,
  • सोमवार सुबह से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 6 अगस्त से अब तक गाजा की 1000 से ज्यादा इमारतें तबाह हो चुकी हैं।

लगातार हो रहे हमलों से अस्पताल, स्कूल और शरणार्थी केंद्र भी प्रभावित हुए हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए हालात बेहद खराब हो गए हैं।

नासिर अस्पताल पर हमला न सिर्फ मानवीय त्रासदी है बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठाता है। इजरायल ने भले ही खेद व्यक्त किया हो, लेकिन गाजा में बढ़ती मौतें और तबाही दुनिया को झकझोर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब इस पर और सख्त प्रतिक्रिया की मांग कर रहा है, ताकि निर्दोष नागरिक और पत्रकार युद्ध का शिकार न बनें।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.