Festival पर घर लौटना होगा आसान

बसें एसी और डीलक्स श्रेणी की होंगी। इससे यात्रियों को Festival के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और आखिरी समय में टिकट की मारामारी से राहत भी।

Share This Article:

पटना: इस बार दुर्गापूजा, दीपावली, छठ महापर्व जैसे बड़े Festival पर प्रवासी को अपने घर लौटने में परेशानी नहीं होगी। बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 सितंबर से विशेष एसी और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इन बसों की बुकिंग 20 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। बसों का परिचालन 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) की ओर से शुरू की जा रही यह पहल Festival के दौरान यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या भीड़भाड़ और टिकट की किल्लत से निजात दिलाएगी।

किन रूटों पर मिलेंगी बस सेवा

इन बसों का संचालन बिहार के प्रमुख ज़िलों पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से किया जाएगा। इन बसों का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, कोशांबी, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता से आना या जाना चाहते हैं।

सुविधा और किराया

बीएसपीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यह सेवा सस्ती और सुविधाजनक होगी। Festival के दौरान बसें एसी और डीलक्स श्रेणी की होंगी। ताकि लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाया जा सके। टिकट बुकिंग बीएसआरटीसी की वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in से ऑनलाइन की जा सकती है। जिससे त्योहारों पर अंतिम समय में टिकट खरीदने में लोगों को परेशानी नहीं होगी।

सुविधा और किराया

यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम की ओर से टोल-फ्री नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया गया है। जहां से जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है। सरकार का मानना है कि यह पहल न सिर्फ़ प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को राहत देगी, बल्कि बिहार और अन्य राज्यों के बीच त्योहारों के मौसम में सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.