Aryan Khan की ‘The Bads of Bollywood’ से धमाकेदार शुरुआत

Aryan Khan की डेब्यू वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का पहला प्रीव्यू वीडियो 17 अगस्त 2025 को रिलीज हुआ, जिसमें शाहरुख खान के कैमियो ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया। नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली यह सीरीज सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Aryan Khan’s The Bads of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज का पहला प्रीव्यू वीडियो 17 अगस्त 2025 को सामने आया, जिसने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

Aryan Khan की प्रीव्यू वीडियो बना चर्चा का केंद्र

Aryan Khan की पहली निर्देशकीय पेशकश ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू वीडियो नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। वीडियो में आर्यन का स्टाइलिश अंदाज और सीरीज की झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ज्यादा हो गया? आदत डाल लो! प्रीव्यू 20 अगस्त को। यह वीडियो देखते ही वायरल हो गया, और फैंस ने इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया।

शाहरुख खान का खास कैमियो

इस सीरीज को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शाहरुख ने हाल ही में अपने ‘आस्क SRK’ सेशन में खुलासा किया कि वह इस सीरीज में एक दमदार कैमियो करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके कई इंडस्ट्री दोस्त इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिनका वह तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग आर्यन की क्रिएटिविटी और शाहरुख के कैमियो की तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज को बॉलीवुड की चकाचौंध और ड्रामे की एक अनोखी कहानी के रूप में देखा जा रहा है, जो नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होगी।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.