नई दिल्ली: National Film Award 2025 की घोषणा हो चुकी है, जिसमें शाहरुख खान की जवान, विक्रांत मैसी की 12वीं फेल और रानी मुखर्जी की मि.चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने बाजी मारी। इसके अलावा कई भाषाओं की फिल्मों ने भी पुरस्कार जीते। ये फिल्में तमिल, तेलुगू, गुजराती, मलयालम, पंजाबी, मराठी और ओडिया भाषाओं में हैं, जिन्हें आप विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इनमें से एक गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुका है, तो एक तमिल फिल्म सिर्फ 3 करोड़ में बनकर 17 करोड़ कमाई। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
कटहल ए जैक
फ्रूट मिस्ट्री सान्या मल्होत्रा और विजय राज अभिनीत कटहल को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। यह नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म एक चोरी हुए कटहल की तलाश की मजेदार कहानी है। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
भगवंत केसरी
नंदमुरी बालाकृष्ण की भगवंत केसरी ने सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म का पुरस्कार जीता। यह एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन कहानी ने दर्शकों का दिल जीता। इसे प्राइम वीडियो और हॉटस्टार पर देखें।
पार्किंग
3 करोड़ में बनी तमिल साइको थ्रिलर पार्किंग ने 17 करोड़ कमाए। 7.8 रेटिंग वाली यह फिल्म दो किरायेदारों के बीच पार्किंग को लेकर तनाव की कहानी है। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
गोड्डे गोड्डे चा
पंजाबी फिल्म गोड्डे गोड्डे चा ने 1990 के दशक की सामाजिक प्रथाओं को चुनौती दी। 7.1 रेटिंग वाली यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
पुष्करा
रेटिंग वाली ओडिया फिल्म पुष्करा एक व्यक्ति की जीवन यात्रा को दर्शाती है। इसे तरंग प्लस ओटीटी पर देख सकते हैं।
श्यामाची आई
मराठी फिल्म श्यामाची आई स्वतंत्रता सेनानी पांडुरंग साने की आत्मकथा पर आधारित है। 8 रेटिंग वाली यह फिल्म प्राइम वीडियो, यूट्यूब और एप्पल टीवी पर उपलब्ध है।
उल्लोझुक्कु
मलयालम फिल्म उल्लोझुक्कु एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें बाढ़ के बीच एक परिवार की चुनौतियां दिखाई गई हैं। इसे प्राइम वीडियो पर देखें।
वश
गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक शैतान ने 211.6 करोड़ कमाए। 7.9 रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
सैम बहादुर और एनिमल
सैम बहादुर और एनिमल ने भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते। इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं।



