एएन सिन्हा संस्थान में तीन नए रिसर्च सेंटर, 46 शिक्षकों की होगी भर्ती

बिहार के एएनसिन्हा संस्थान के लिए तीन नए रिसर्च सेंटर बनाने और 46 शिक्षकों के पदों के सृजन पर मुहर लगी है। वहीं, 60 गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती होगी।

Share This Article:

पटना: बिहार के प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान अनुग्रह नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज में जल्द ही तीन नए रिसर्च सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, शिक्षकों के 46 नए पदों के सृजन को भी संस्थान के बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की।

तीन नए रिसर्च सेंटर और उनकी उपयोगिता
ये तीन नए रिसर्च सेंटर समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होंगे
1. सेंटर फॉर डिसएबिलिटी एंड री-हैबिलेटेशन स्टडीज: यह दिव्यांगजनों की सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का अध्ययन करेगा।
2.सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक गर्वनेंस एंड प्लानिंग: यह लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रभावशीलता को बढ़ाने में मदद करेगा।
3.सेंटर फॉर सोशल एक्सक्लूजन एंड इन्क्लूसिव पॉलिसी: इसका उद्देश्य समाज के हाशिये पर चल रहे वर्गों को मुख्यधारा में लाना है।

6 पदों को मिली मंजूरी, 20 नए पद सृजित
संस्थान के बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक में पुराने पदों को खत्म करते हुए कुल 46 नए पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 20 नए पद सृजित किए गए हैं, जबकि 26 पद पहले से थे। हालांकि, इनमें से केवल 9 पद ही भरे हुए हैं। नए पदों में 5-5 पद प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के हैं, जबकि 10 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। तीनों नए रिसर्च सेंटरों में अध्यापकों के 4-4 (कुल 12) पद सृजित किए गए हैं।

गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए 60 पदों पर भी होंगी भर्तियां
संस्थान में गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए 60 अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अलावा, पहले से चल रहे रिसर्च विंग जैसे सेंटर फॉर नन वायलेंस एंड पीस और सेंटर फॉर सोशल ज्योग्राफी में भी एक-एक शिक्षक के पद को मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधी, गैस एजेंसी संचालक को गोली मारी

पीएचडी की फीस हुई तय
संस्थान में पहली बार पीएचडी की फीस तय की गई है। एप्लीकेशन फीस 500 रुपये रखी गई है, जो आरक्षित श्रेणी और महिलाओं के लिए 250 रुपये होगी। पीएचडी कोर्स वर्क की फीस 2000 रुपये तय की गई है, जो अन्य संस्थानों की तुलना में बहुत कम है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.