SSC Exam: प्रदर्शनकारियों को मिला कई सांसदों समेत विपक्षी नेताओं का समर्थन

एसएससी परीक्षाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों व शिक्षकों के समर्थन में कई सांसदाें और विपक्षी नेताओं ने आवाज बुलंद की। नेताओं ने केंद्र सरकार और एसएससी पर तंज कसा।

Share This Article:

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की चयन प्रक्रिया के विरोध में सड़क पर उतरे छात्रों व शिक्षकों को कई सांसदों व विपक्षी नेताओं का समर्थन मिला। नेताओं ने केंद्र सरकार और एसएससी से मांग की कि युवाओं के रोजगार से जुड़ा मसला होने से इसकाे प्राथमिकता से एड्रेस किया जाए।
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस मसले पर कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस मसले के तत्काल समाधान की उपयुक्त कार्रवाई की बात कही है। कांग्रेस नेता वी श्रीनिवास, सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण यादव समेत दूसरे नेताओं ने इसका समर्थन किया। वहीं, दोपहर ढलने के साथ कई छात्र नेता भी जंतर मंतर पहुंचे।

उधर, सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने केंद्र सरकार पर तंज सकते हुए कहा कि जनता इसका जवाब देगी।

कांग्रेस नेता और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मण यादव ने सरकारी लापरवाही के खिलाफ बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे हैं। इन पर पुलिस लाठियां चला रही है।

इसको भी पढ़ें: गड़बड़ी पर गड़बड़ी, छात्रों संग सड़क पर उतरे शिक्षक!

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.