मानसून सत्र: संसद में हंगामा, सोमवार तक के लिए सदन स्थगित

बीजेपी ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘लोकतंत्र’ की गलत वर्तनी वाले बैनर को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया।संसद में बिहार में वोटर लिस्‍ट के पुनरीक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है।

Share This Article:

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इंडिया गठबंधन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग कर रहा है। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इस बीच हालांकि एक अच्छी खबर ये आई है कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने की संभावना है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार ने 21 जुलाई को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लोकसभा में इस मुद्दे पर 16 घंटे की चर्चा के लिए सहमति व्यक्त की थी और बुधवार को राज्यसभा की बीएसी की बैठक में भी ऐसा ही निर्णय लिया गया।

संसद में बिहार में वोटर लिस्‍ट के पुनरीक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। शुक्रवार को संसद के अंदर और बाहर फिर से हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इससे पहले गुरुवार को संसद परिसर में सोनिया गांधी ने विरोध प्रदर्शन की कमान संभाली थी। तो आज वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मिलकर प्रदर्शन की कमान संभाली।

इस बीच लोकसभा में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले 5 दिनों से जारी गतिरोध को समाप्‍त करने के लिए अपने कक्ष में सभी दलों बैठक बुलाई थी। वहीं विपक्षी बोला कोई नतीजा नहीं निकला।  मालूम हो, लोकसभा और राज्‍यसभा में बिहार में चल रहे वोटर लिस्‍ट के पुनरीक्षण के मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे हो रहे हैं। इस वजह से सदन की कार्यवाही को बार-बार स्‍थगित करना पड़ रहा है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.