दुनिया के 5 सबसे छोटे स्मार्टफोन, माचिस के डिब्बे में समाने वाली तकनीक

दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन अपने मिनी साइज और शानदार फीचर्स से सबको हैरान करते हैं। ये पोर्टेबल डिवाइस कॉलिंग, मैसेजिंग और कैमरा जैसे काम आसानी से करते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: आज के दौर में जहां बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन ट्रेंड में हैं, वहीं छोटे और हल्के फोन भी अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। ये मिनी डिवाइस न सिर्फ जेब में आसानी से समाते हैं, बल्कि जरूरी सुविधाएं भी देत हैं। आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे छोटे मोबाइल फोनों के बारे में, जो माचिस के डिब्बे में भी फिट हो सकते हैं।

Zanco Tiny T1: सबसे छोटा साथी

Zanco Tiny T1 को दुनिया में सबसे छोटा फोन माना जाता है। इसकी लंबाई महज 46.7 mm और वजन केवल 13 ग्राम है। 0.49 इंच की OLED स्क्रीन के साथ यह 2G नेटवर्क पर काम करता है। इसमें 300 कॉन्टैक्ट्स और 50 मैसेज स्टोर हो सकते हैं। 200 mAh की बैटरी 3 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है। यह जेब में तो क्या, माचिस के डिब्बे में भी आसानी से समा जाता है।

Zanco Tiny T2: छोटा पैकेट, बड़ा धमाल

Zanco Tiny T2, Tiny T1 का बेहतर संस्करण है। 31 ग्राम वजन और 3G सपोर्ट के साथ यह फोन कैमरा, म्यूजिक प्लेयर और बेसिक गेम्स जैसी सुविधाएं देता है। 128MB रैम और 64MB स्टोरेज के साथ इसकी बैटरी 7 दिन तक चलती है। इसका साइज और फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं।

Unihertz Jelly 2: छोटा स्मार्टफोन, बड़े फीचर्स

Unihertz Jelly 2 दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन है। 3 इंच की स्क्रीन, Android 11, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज इसे शक्तिशाली बनाते हैं। फेस अनलॉक, GPS और गूगल प्ले स्टोर जैसे फीचर्स के साथ यह 110 ग्राम का फोन आधुनिक तकनीक का नमूना है।

Light Phone 2: सादगी की मिसाल

Light Phone 2 उन जैसे लोगों के लिए है जो सोशल मीडिया और गेम्स से दूर रहना चाहते हैं। इसका E-इंक डिस्प्ले और 4G सपोर्ट कॉलिंग व मैसेजिंग को आसान बनाता है। इसका हल्का वजन और लंबी बैटरी लाइफ इसे खास बनाती है।

इसको भी पढ़ें: Tecno Phantom: 50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ 21,500 रुपये की छूट

Kyocera KY-01L, जिसे क्रेडिट कार्ड फोन भी कहते हैं, केवल 5.3 mm मोटा और 47 ग्राम वजन का है। 2.8 इंच की मोनोक्रोम स्क्रीन के साथ यह कॉल, मैसेज और बेसिक ब्राउजिंग के लिए मशहूर है। ये छोटे फोन साबित करते हैं कि साइज मायने नहीं रखता, जब बात तकनीक और सुविधा की हो। ये मिनी डिवाइस अपने हल्के वजन और पोर्टेबिलिटी के साथ उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो सादगी और कार्यक्षमता चाहते है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.