नई दिल्ली: सैमसंग अपनी गैलेक्सी M सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी M36 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर टीज किया गया है। टीजर इमेज से डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल की झलक मिल रही है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट साझा करेगी।
Galaxy M36: लॉन्च और टीजर डिटेल्स
सैमसंग गैलेक्सी M36 को अमेजन पर टीज किया गया है, जहां टीजर पोस्टर में ‘Monster AIcon’ लिखा गया है। यह संकेत देता है कि फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स होंगे, जो इसे बजट सेगमेंट में खास बनाएंगे। टीजर इमेज में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साफ नजर आया है, जो इसकी डिजाइन को आकर्षक बनाता है। लॉन्च तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर से उत्साह बढ़ गया है।
Galaxy M36: क्या होगा खास?
यह फोन Exynos 1380 चिपसेट के साथ होगा, जिसे सैमसंग ने पहले गैलेक्सी M35 में भी इस्तेमाल किया था। गीकबेंच टेस्ट में इसने सिंगल-कोर में 1004 पॉइंट और मल्टी-कोर में 2886 पॉइंट स्कोर किए, जो इसकी शानदार परफॉर्मेंस को दर्शाता है। फोन में 6GB रैम और Android 15 आधारित One UI 7 होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत AI फीचर्स ह। इसमें AI-बेस्ड कैमरा एन्हांसमेंट, स्मार्ट असिस्टेंट और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस। कैमरे की बात करे तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड, और मैक्रो लेंस शामिल हो सकते हैं।
इसको भी पढ़ें: बॉलीवुड में आई पहली हैमर ईवी, कीमत ₹4.5 करोड़!
अनुमानित कीमत
गैलेक्सी M36 पिछले साल जुलाई 2024 में लॉन्च हुए गैलेक्सी M35 का स्थान लेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये थी। ऐसे में, गैलेक्सी M36 को भी 20,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह बजट मिड-रेंज सेगमेंट में Poco, Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। सैमसंग की गैलेक्सी M सीरीज अपनी किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है, और M36 इस विरासत को आगे बढ़ाएगा।



