नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUVs की बढ़ती मांग ने कार निर्माताओं को नए और आकर्षक मॉडल लाने के लिए प्रेरित किया है। 2026 में, मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियां अपनी नई सबकॉम्पैक्ट SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। ये गाड़ियां न केवल स्टाइल और तकनीक में आगे होंगी, बल्कि हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों को भी आकर्षित करेंगी। आइए जानते हैं इन चार आगामी SUVs के बारे में।
मारुति सुजुकी Fronx हाइब्रिड: किफायती और पर्यावरण-अनुकूल
मारुति सुजुकी 2026 में अपनी पहली मास-मार्केट हाइब्रिड कार, Fronx हाइब्रिड लॉन्च करने जा रही है। यह कार कंपनी की इन-हाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी, जो टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक से अधिक किफायती होगी। इसका डिजाइन और फीचर्स युवा खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे, जो स्टाइल के साथ माइलेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
हुंडई Bayon: नया इंजन, नई ताकत
हुंडई मोटर इंडिया 2026 में Bayon नाम की एक नई सबकॉम्पैक्ट SUV लाएगी। यह गाड़ी 1.2-लीटर टीजीडीआई पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसे भारत में ही विकसित किया गया है। इस इंजन का हाइब्रिड वेरिएंट भी होगा, जो इसे मारुति Fronx का मजबूत प्रतिद्वंदी बनाएगा। Bayon का आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स इसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में खास बनाएंगे।
- इसको भी पढ़ें: 400 किमी से ज्यादा रेंज वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें,
टाटा Scarlet: डिजाइन और परफॉर्मेंस का मेल
टाटा मोटर्स की नई सबकॉम्पैक्ट SUV, जिसका कोडनेम Scarlet है, मोनोकॉक चेसिस पर आधारित होगी। यह गाड़ी सिएरा SUV से प्रेरित डिजाइन और दो पावरफुल इंजन विकल्पों 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 बीएचपी) और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ आएगी। इसका बोल्ड लुक और मजबूत परफॉर्मेंस इसे युवा और साहसिक खरीदारों के लिए आकर्षक बनाएगा।
महिंद्रा XUV 3XO हाइब्रिड/ईवी: भविष्य की ओर कदम
महिंद्रा 2026 में XUV 3XO के हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करेगी। हाइब्रिड मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जबकि इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 35kWh बैटरी पैक होगा। इसके डिजाइन में EV और हाइब्रिड-विशिष्ट बदलाव इसे अलग पहचान देंगे।



