नई दिल्ली: भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी TVS ने अपनी आइकॉनिक Apache बाइक के 20 साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। 2005 से शुरू हुई यह सीरीज अब तक 65 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी है और 80 से ज्यादा देशों में अपनी धाक बिठा चुकी है। इस मौके पर कंपनी ने स्पेशल लिमिटेड एडिशन मॉडल्स पेश किए हैं, जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण पेश करते हैं। Apache अब न सिर्फ स्पीड लवरर्स की फेवरेट है, बल्कि प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर युवा राइडर्स को आकर्षित कर रही है।
लिमिटेड एडिशन के आकर्षक फीचर्स
इस एडिशन में RTR 160, RTR 180, RTR 200 4V, RTR 310 और RR 310 जैसे पॉपुलर वेरिएंट्स शामिल हैं। इन बाइक्स को ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर स्कीम से सजाया गया है, जो एक प्रीमियम लुक देता है। डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, USB चार्जिंग पोर्ट और स्पेशल 20th एनिवर्सरी लोगो जैसे एलिमेंट्स इन्हें अनोखा बनाते हैं। ये मॉडल्स रेसिंग स्पिरिट को सेलिब्रेट करते हैं, जहां TVS की रेसिंग टेक्नोलॉजी का जादू साफ झलकता है। कीमत की बात करें तो ये 1.38 लाख रुपये से शुरू होकर 3.37 लाख रुपये तक जाती है, जो वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन उदाहरण है।
नए टॉप-एंड वेरिएंट्स की ताकत
वहीं, RTR 160 4V और RTR 200 4V को भी अपग्रेड किया है, जिससे ये बाइक्स सेफ्टी और कनेक्टिविटी के मामले में अच्छी होने वाली है। इनमें क्लास-लीडिंग प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स, फुल LED लाइटिंग सेटअप, 5-इंच TFT डिस्प्ले (जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट करता है) जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे एडवांस्ड सिस्टम्स राइडिंग को और स्मूथ बनाते हैं। कलर चॉइस में रेसिंग रेड, मरीन ब्लू, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे जैसे वाइब्रेंट ऑप्शंस उपलब्ध हैं। ये वेरिएंट्स 1.28 लाख से 1.60 लाख रुपये के बीच आते हैं, जो एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइकर्स के लिए परफेक्ट हैं।
कंपनी की भविष्य की योजनाएं
TVS मोटर के CEO के.एन. राधाकृष्णन ने कहा कि Apache की सफलता करोड़ों ग्राहकों के प्यार का नतीजा है। कंपनी अब नए सेगमेंट्स में एंट्री करने की तैयारी कर रही है, ताकि ग्लोबल राइडर्स को हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस दे सके। ये लिमिटेड एडिशन मॉडल्स Apache को एक स्टेटमेंट बाइक के रूप में स्थापित करते हैं, जो पावर, इनोवेशन और स्टाइल का परफेक्ट ब्लेंड है।



