Lenovo Tab Plus, 12.7 इंच डिस्प्ले, 10,200 mAh बैटरी का टैबलेट लॉन्च

Lenovo Yoga Tab Plus, भारत में ₹44,999 में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 12.7-इंच 3K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले छह-स्पीकर सिस्टम के साथ आता है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Lenovo Yoga Tab Plus Launched In India लेनोवो ने भारत में अपना नया टैबलेट, Lenovo Yoga Tab Plus, लॉन्च किया है। यह दमदार फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस है। यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 12.7 इंच की शानदार डिस्प्ले, 10,200 mAh की बैटरी और छह-स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है ।

कीमत और उपलब्धता
लेनोवो योगा टैब प्लस की कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन शुरुआती ऑफर के तहत इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, यानी 5 हजार रुपये की छूट। 

डिस्प्ले
इस टैबलेट में 12.7 इंच का 3K( 2944×1840 पिक्सेल) प्योरसाइटप्रो डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह डिस्प्ले 100 DCI-P3 कलर गैमट और Delta E<1 के साथ बेहतरीन रंग सटीकता देता है। स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी है, जो लो ब्लू लाइट और हाई विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
यह टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से संचालित है, जिसमें क्वालकॉम का हेक्सागोन एनपीयू और एड्रेनो जीपीयू शामिल है। यह 20 टॉप्स तक की एआई परफॉर्मेंस देता है। टैबलेट में 16 GB LPDDR5X रैम और 512 GB UFS 4.0 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर चलता है और इसे एंड्रॉयड 17 तक के अपडेट्स के साथ-साथ 2029 तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

एआई फीचर्स
लेनोवो योगा टैब प्लस में कंपनी का पहला ऑन-डिवाइस एआई असिस्टेंट, लेनोवो एआई नाउ, शामिल है, जो गूगल जेमिनी के साथ वॉयस और स्टाइलस आधारित नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें एआई नोट्स और एआई ट्रांसक्रिप्ट जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स भी हैं।

कैमरा और साउंड
टैबलेट में 13MP का रियर प्राइमरी सेंसर, 2MP का सेकेंडरी सेंसर और 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें हरमन कार्डन द्वारा ट्यून किया गया छह-स्पीकर सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ शानदार साउंड क्वालिटी देता है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-सी 3.2 जेन 1 पोर्ट और कीबोर्ड के लिए 3-पॉइंट पोगो पिन कनेक्टर उपलब्ध हैं। लेनोवो टैब पेन प्रो में 1.4 mm टिप और हैप्टिक फीडबैक है। यह टैबलेट लेनोवो स्मार्ट कनेक्ट फीचर को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और डिजाइन
इसमें 10,200 mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग से चलती है। ऐसे में एक बार चार्ज करने से यह 11 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग कर सकती है। टैबलेट में स्टेनलेस स्टील किकस्टैंड है, जो स्टैंड, टिल्ट और हैंग मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन 640 ग्राम और माप 188.3x 290.91x 8.52 मिमी है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.