नई दिल्ली: 2025 Harley-Davidson Street Bob: हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार में 2025 स्ट्रीट बॉब के साथ धमाकेदार वापसी की है। 2022 में बंद होने के बाद, यह क्रूजर बाइक अब नए अवतार में 18.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ उपलब्ध है। इसका डिजाइन अमेरिकी बॉबर स्टाइल को बरकरार रखता है, जिसमें मिनी एप-हैंगर हैंडलबार, बॉब्ड रियर फेंडर और नया ‘स्ट्रेच्ड-डायमंड’ ब्लैक-क्रोम मेडलियन शामिल है।
डिजाइन
यह बाइक पांच आकर्षक रंगों में आती है: बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, सेंटरलाइन, आयरन हॉर्स मेटैलिक और पर्पल एबिस डेनिम। पुराने ब्लैक्ड-आउट एग्जॉस्ट की जगह अब क्रोम-फिनिश टू-इन-वन लॉन्गटेल एग्जॉस्ट है, जो इसे क्लासिक लुक और दमदार साउंड देता है। ग्राहकों को वैकल्पिक एक्सेसरीज के साथ इसे और आकर्षक बनाने का मौका मिलता है।
पावरफुल इंजन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी
2025 स्ट्रीट बॉब में 1,923cc का Milwaukee-Eight 117 V-ट्विन, एयर/लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 5,020rpm पर 91.18bhp और 2,750rpm पर 156Nm टॉर्क देता है। यह पुराने 107CI इंजन से कहीं अधिक शक्तिशाली है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और 13.2-लीटर फ्यूल टैंक के साथ इसका वजन 293 किलोग्राम है, जो इसे हार्ले के 117CI लाइन-अप में सबसे हल्का बनाता है। ट्यूबलर क्रैडल फ्रेम, 49mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन राइड को आरामदायक बनाते हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS है।
19-इंच फ्रंट और 16-इंच रियर स्पोक व्हील्स इसे रेट्रो लुक देते हैं। फीचर्स में तीन राइडिंग मोड (स्पोर्ट, रोड, रेन), ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल और USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। यह बाइक रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 और ट्रायम्फ बॉनविल जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देती है।



