नई दिल्ली: भारत में एडवेंचर बाइकिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और 2025 में रॉयल एनफील्ड, टीवीएस, बीएमडब्ल्यू और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियां अपनी नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च करने जा रही हैं। ये बाइक्स दमदार इंजन, आकर्षक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में धूम मचाने को तैयार हैं। आइए, 2025 में लॉन्च होने वाली टॉप एडवेंचर बाइक्स के बारे में जानते हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750
रॉयल एनफील्ड की हिमालयन सीरीज के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी 2025 के अंत तक हिमालयन 750 लॉन्च कर सकती है। यह बाइक 750cc ट्विन-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जो 50-55 bhp पावर और 60 Nm टॉर्क देगी। लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखी गई इसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स, एडजस्टेबल USD फोर्क्स और लंबी ट्रैवल सस्पेंशन जैसे कमाल के फीचर्स मिलने वाले है। यह बाइक हाईवे और ऑफ-रोड दोनों के लिए उपयुक्त होगी।
टीवीएस अपाचे RTX 300
टीवीएस अपनी पहली एडवेंचर बाइक, अपाचे RTX 300, अगस्त 2025 में लॉन्च करने जा रही है। 2025 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित इस बाइक में 299cc RT-XD4 लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा, जो 35 bhp और 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और 19/17-इंच व्हील्स जैसे फीचर्स होंगे। यह बाइक KTM 390 एडवेंचर को टक्कर देगी।
बीएमडब्ल्यू F 450 GS
बीएमडब्ल्यू मोटोराड की F450 GS 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। 2024 EICMA में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश की गई यह बाइक 450cc पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आएगी, जो 48 bhp पावर देगा। इसका वजन केवल 175 किलोग्राम होगा, जो इसे हल्का और चुस्त बनाता है। टीवीएस के होसुर प्लांट में निर्मित यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को चुनौती देगी।
यह भी पढ़े: Independence Day Sale: 25,000 रुपये से कम में टॉप 5 स्मार्टफोन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक
रॉयल एनफील्ड अपनी हिमालयन सीरीज को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी में है। वहीं, लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान इसमें प्रीमियम फीचर्स और 450cc मॉडल से मिलता-जुलता डिजाइन देखने को मिला। यह बाइक अगले 18 महीनों में लॉन्च हो सकती है, जो पर्यावरण के अनुकूल एडवेंचर राइडिंग का नया अनुभव देगी।



