योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम योगी ने जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

Share This Article:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘नर सेवा को नारायण सेवा’ मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और जनता को न्याय दिलाने में संवेदनशीलता और पारदर्शिता अपनाई जाए। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि दबंगों द्वारा की जा रही जमीन कब्जे की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाने पर ध्यान दिया जाए।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.