राजद छोड़ेंगे तेज प्रताप यादव? इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव, इस नेता से मिलने का वादा…

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़े पुत्र पूर्व मंत्री तेज प्रताप एक बार बिहार के राजनीतिक सुर्खियों में है। तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।

Share This Article:

पटना: तेज प्रताप यादव ने 25 जून, बुधवार अपने अधिकारिक एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता अखिलेश यादव से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में अखिलेश यादव ने तेज प्रताप यादव से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया।

वीडियो कॉल के दौरान अखिलेश यादव ने तेज प्रताप से पूछा, ‘तुम कहां से विधान सभा चुनाव लड़ रहे हो?’ इस पर तेज प्रताप ने कहा, ‘चुनाव से पहले लखनऊ आकर आपसे मिलूंगा।’ तेजप्रताप ने कहा कि लखनऊ आने से पहले एक-दो दिन पहले कॉल कर जानकारी देंगे।

तेज प्रताप हुए भावुक, कहा-मैं अपनी राजनीतिक लड़ाई में अकेला नहीं हूं

अखिलेश यादव से बातचीत के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर लिखा- अखिलेश यादव मेरे परिवार के सबसे प्यारे लोगों में से हैं। उनका यह कॉल यह महसूस कराता है कि मैं अपनी राजनीतिक लड़ाई में अकेला नहीं हूं। उन्होंने बताया कि कॉल के दौरान बिहार की राजनीति और हालातों पर भी बातचीत हुई।

आखिर किस राजनीतिक लड़ाई कि बात कर रहे है तेज प्रताप यादव

अखिलेश यादव से बातचीत के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर एक पोस्ट में जिक्र किया, मैं अपनी राजनीतिक लड़ाई में अकेला नहीं हूं।’ इसके बाद बिहार के सियासी में चर्चा तेज हो गयी है। राजनीतिक विशेषज्ञ का कहना है तेज प्रताप के इन बातों के पीछे पारिवारिक जीवन तो नहीं, जिस तरीके है विगत कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल चल रहा है। तेज प्रताप इसमें खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।

कहीं समाजवादी पार्टी से चुनाव तो नहीं लड़ेंगे तेजप्रताप

जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के बिच बातचीत हुई, इससे यह भी राजनीतिक अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

लगातार कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात, लगाएंगे जनता दरबार

तेज प्रताप यादव अपने आवास पर हर दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहते है। बृहस्पतिवार अपने एक्स सोशल मीडिया साइट पोस्ट करके लिखा-जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज बनने के लिए तत्पर, आइए साथ मिलकर रचे। बिहार का नया अध्याय, सदैव आपके साथ, सदैव बिहार के साथ। सोमवार 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगा।

क्यों परिवार से बेदखल किये गये है तेज प्रताप?

विगत दिनों तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव संग एक तस्वीर पोस्ट कर दावा किया गया था वो उनके साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने फोटो डिलीट कर दी थी और अकाउंट हैक होने की बात कही। मगर उनके इस एक्शन से नाराज पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया। उसके बाद लगातार तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी, परिवार के प्रति अपनी सहभागिता दिखाते नजर आते हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.