वक्फ संशोधन अधिनियम मुसलमानों की तरक्की में मील का पत्थर : दानिश अंसारी

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने आज लखनऊ स्थित सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर मौजूद रहे।

Share This Article:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने आज लखनऊ स्थित सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद उम्मीद पोर्टल की प्रगति एवं उसके क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रदेशभर से आए विभिन्न वक्फ मुतवल्लियों से मुलाकात की तथा उनसे वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण, प्रबंधन, पारदर्शिता तथा डिजिटलीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुतवल्लियों से संवाद करते हुए कहा कि उम्मीद पोर्टल वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, बेहतर निगरानी और सुचारु प्रशासन के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समाज खासतौर पर पिछड़े पसमांदा मुस्लिम समाज तथा मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हो सकेगा।

अंसारी ने उम्मीद पोर्टल से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियों को जल्द से जल्द पोर्टल पर पूर्ण रूप से डिजिटल रूप में दर्ज किया जाए। उन्होंने मुतवल्लियों से कहा कि वे समयबद्ध तरीके से आवश्यक अभिलेख अपलोड करें और पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सभी सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें।

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड कार्यालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक दक्ष, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा पोर्टल से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।
दानिश आज़ाद अंसारी ने विश्वास व्यक्त किया कि उम्मीद पोर्टल के माध्यम से वक्फ प्रबंधन व्यवस्था एक नए चरण में प्रवेश करेगी और मुस्लिम समाज को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.