शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI का फटा सिर

गयाजी जिले के फतेहपुर थानाक्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसकी चपेट में आने से एक एएसआई का सिर फट गया। वहीं, कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Share This Article:

फतेहपुर: शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला। शराब तस्करों की ओर से की गई पत्थरबाजी में एक एएसआई का सिर फट गया। वहीं, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची, तब हालात काबू हो सके। पूरा मामला गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बारा पंचायत स्थित बड़की कुहरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस शराब तस्कर अजय कुमार यादव के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। वहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। इसमें कई पुलिसकर्मी तथा गाड़ी के चालक घायल हुए। इसमें थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार घायल हो गए। इनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनको फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उधर, हमले के बाद गांव के लोग फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है। चार महिलाओं को पकड़ने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

450 लीटर देशी शराब बरामद
इससे पहले सोमवार रात 10 बजे फतेहपुर के रास्ते ऑटो से तस्करी की जा रही थी। 450 लीटर शराब को पुलिस ने एक ऑटो से बरामद किया था, जिसमें मौके से केनार निवासी सन्नी कुमार पिता विष्णु देव मालाकार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार ऑटो चालक ने पुलिस को बताया था कि कुहरी के रहने वाले अजय कुमार यादव का शराब है, जो कि शराब तस्करी में संलिप्त है। इसी के आधार पर पुलिस छापेमारी करने रात 12 बजे पहुंचा थी।

ग्रामीण बोले, सिविल ड्रेस में थी पुलिस
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के कुछ लोग सिविल ड्रेस में थे। रात को 12:00 बजे गांव पहुंचे थे। इससे लोगों ने समझा कि चोरी के इरादे से बदमाश गांव में घुस गए हैं। इससे गांव वालों ने एक पत्थर से हमला किया। लेकिन इस दौरान मनोज कुमार वर्दी में थे, इसका पता चलने पर लोग भाग गए। जबकि मुख्य अभियुक्त अजय कुमार यादव को पुलिस छापेमारी कर खोजबीन शुरू कर दी है।

  • शराब की तस्करी होने की सूचना के बाद फतेहपुर थाना की पुलिस कुहरी गांव में पहुंची थी। इस दौरान शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई थी तो अचानक उन लोगों ने हमला कर दिया गया। इस घटना में एक एएसआई घायल हो गए हैं। चार लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।- प्रशांत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, फतेहपुर

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.