दिल्ली मेट्रो को निर्बाध बिजली आपूर्ति और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढावा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के पास दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन’ का उद्घाटन किया। नया इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनने पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो को बधाई दी है और भविष्य में आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट (सेंट्रल विस्टा के पास) में बने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। यह सब-स्टेशन सिर्फ 18 महीनों में पूरा होकर दिल्ली मेट्रो के प्रमुख रूट्स एयरपोर्ट लाइन, वायलेट लाइन और आने वाली सेंट्रल विस्टा लाइन को लगातार बिजली सप्लाई देगा। उन्नत तकनीक, ग्रीन बिल्डिंग स्टैंडर्ड्स, ऑटोमेशन सिस्टम और एनर्जी-सेविंग फीचर्स से लैस ये प्रोजेक्ट मेट्रो को ‘नो-फेल्योर’ मॉडल की ओर ले जा रहा है!

मेट्रो को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन को इस प्रकार विकसित किया गया है कि दिल्ली मेट्रो की लाइनों को किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को ‘विश्वास का दूसरा नाम’ बताते हुए कहा कि आज जब दिल्ली मेट्रो लगभग 500 किलोमीटर के नेटवर्क की ओर अग्रसर है, तब वह विश्वसनीयता और ‘नो-फेल्योर मॉडल’ के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो नेटवर्क का और अधिक विस्तार करना है। नए कॉरिडोरों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा और दिल्ली सरकार की ओर से मेट्रो को वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मेट्रो आधारित परिवहन प्रणाली के माध्यम से दिल्ली को बेहतर, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का उद्घाटन दिल्ली मेट्रो के सुरक्षित, आधुनिक और सतत इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह परियोजना राजधानी में बढ़ते मेट्रो नेटवर्क को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

क्या है परियोजना

इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन में सभी आवश्यक बिजली उपकरणों को नए सिरे से लगाया गया है। यह संयुक्त सब-स्टेशन एयरपोर्ट लाइन, लाइन-6 (वायलेट लाइन) और आने वाली सेंट्रल विस्टा मेट्रो लाइन को बिजली उपलब्ध कराएगा। इसके लिए अतिरिक्त 25 केवी फीडरों के जरिए मेट्रो ट्रैक को बिजली सप्लाई की जाएगी, जिससे मेट्रो संचालन और ज्यादा सुचारू रहेगा। यह सुविधा पूरी तरह नए और आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार की गई है। इसमें उन्नत सब-स्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम, ऊर्जा बचाने वाली वीआरएफ एयर-कंडीशनिंग और आधुनिक सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.