दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पहली बार हाट एयर बैलून का ट्रायल रन किया गया। इस दौरान दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना समेत डीडीए के कई अधिकारी मौजूद रहे। यह ट्रायल बांसेरा पार्क में किया गया। उड़ान के दौरान बैलून करीब 100 फुट की ऊंचाई तक गया।
आम जनता के लिए रोमांचक उड़ान का सफर कब और कहां शुरू होगा !
दिल्ली विकास प्राधिकरण के अनुसार, ट्रायल पूरी तरह से सफल होने के बाद इसे अगले एक सप्ताह में लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसे चार जगहों पर उड़ाया जाएगा। आसिता पूर्वी पार्क, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बांसेरा पार्क और कॉमन वेल्थ गेम्स में शुरू किया जाएगा। इसकी अनुमानित शुल्क 3500 रुपए हो सकती है।
दो सौ फुट ऊंचाई तक उड़ान भरने की अनुमति

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बैलून के उड़ान के लिए 200 फीट की ऊंचाई निर्धारित की है, लेकिन फिलहाल ये 100-150 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरेगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा- ये हमारा वादा था कि दिल्ली वालों के लिए कुछ न कुछ नया देंगे। उनके मनोरंजन के लिए कोई न कोई नई चीज की शुरूआत करेंगे। आपने देखा कि उनके लिए नए नए पार्क बनाए गए हैं। आज हॉट एयर बैलून का ट्रायल सफल रहा है। संभावना है कि इसे शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा।
एक साथ चार लोग उड़ान भर सकेंगे
उपराज्यपाल ने बताया कि सात से 12 मिनट की राइड कर चार लोग एक बार में कर सकेंगे। हॉट एयर बैलून की क्षमता सात
टन तक वजन उठानेकी है। इसका शुल्क तीन हजार रुपयेप्लस टेक्स होगा। सुबह और शाम के समय दो सेढाई घंटे का स्लॉट
होगा। प्रति व्यक्ति यह शुल्क लगेगा।
बैलून राइड सुरक्षा के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड को पूरा करती हैं
यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज यमुना किनारे DDA के बांसेरा पार्क में दिल्ली की पहली हॉट एयर बैलून राइड का ट्रायल सफल रहा। एक काबिल और प्रोफेशनल ऑपरेटर द्वारा चलाई जाने वाली ये बैलून राइड सुरक्षा के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड को पूरा करती हैं। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा शहर में शुरू की गई यह नई रिक्रिएशनल/एडवेंचर एक्टिविटी, दिल्ली को बेहतर रिक्रिएशनल सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से भरपूर एक वाइब्रेंट शहर बनाने की दिशा में एक और कदम है।



