जुलाई से होने वाले हैं ये 5 बदलाव, तेल-गैस की कीमतों समेत आधार में भी हो सकते है अपडेट

1 जुलाई से रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दाम, आधार कार्ड में फ्री ईमेल अपडेट और HDFC क्रेडिट कार्ड के नियमों समेत ये 5 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानिए आपके बजट पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Share This Article:

दिल्ली। जून खत्म होने में हफ्तेभर से भी कम का वक्त बचा है. इसके बाद नया महीना लग जाएगा. यानी 1 जुलाई से आपके काम के कई बदलाव होने वाले हैं. ये सभी बदलाव आपके काफी काम के हैं. इनमें से कुछ बदलाव ऐसे हैं जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से लेकर जरूरी चीजों की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर आपके बजट पर भी पड़ेगा.

घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 जुलाई को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव करेंगी। मिडिल ईस्ट (ईरान, इजरायल और अमेरिका) में तनाव के कारण जून में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ाए गए थे, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये हो गई थी। 1 जुलाई को भी इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आधार कार्ड में फ्री ईमेल अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर आपके आधार कार्ड पर ईमेल आईडी अपडेट नहीं है, तो 1 जुलाई से लेकर दिसंबर तक (6 महीने के लिए) यह काम मुफ्त में किया जा सकता है। पहले इस काम के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।

ATF, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण हवाई जहाज के ईंधन (एयर टरबाइन फ्यूल – ATF), सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में 1 जुलाई को बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी की जगह पीएनजी को बढ़ावा दे रही है, इसलिए इन कीमतों का असर भी आपके बजट पर पड़ेगा।

HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के नियम सख्त

1 जुलाई से HDFC बैंक अपने ‘रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड’ (Regalia Gold Credit Card) के नियमों में बदलाव कर रहा है। अब अगली तिमाही (Quarter) में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे।

जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

जुलाई के महीने में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें 6 साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार – 11 जुलाई और 25 जुलाई) शामिल हैं, जबकि 6 छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों के अनुसार होंगी।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.