MCD और राज्य सरकार के बीच अब समन्वय की संस्कृति : सूद

शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने आज हरि नगर विधानसभा के वार्ड संख्या 99 में विभिन्न गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स का निरीक्षण किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली को स्वच्छ रखने के संकल्प को मजबूत करते हुए शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज हरि नगर विधानसभा के वार्ड संख्या 99 में विभिन्न गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVP), Fixed Compactor Transfer Stations (FCTS) प्वाइंट, सब्ज़ी मंडी के पास, नांगल राया, मंगल पांडे मार्ग, माया एन्क्लेव के सामने, पीली कोठी के पास, JJ क्लस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ ढलाव पॉइंट्स की स्थिति संतोषजनक नहीं है और वहाँ कॉम्पैक्ट ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्था आवश्यक है।

जर्जर इन्फ्रा को ठीक करने के लिए सूद ने दिया आदेश

आशीष सूद ने FCTS प्वाइंट, सब्ज़ी मंडी के पास, नांगल राया में निरीक्षण के दौरान देखा कि कूड़ा घर के पास बीएसईएस का एक सब स्टेशन है जो जर्जर हालत में है। मंत्री महोदय ने BSES और एमसीडी के अधिकारियों को आदेश दिए कि दुर्घटना से बचने के लिए वह इस सब स्टेशन को तुरंत ठीक करवाये और कूड़ा घर और उसके आसपास जो गड्ढे हैं उन गड्ढे को भी समतल करने का काम किया जाए साथ ही कूड़ा घर के आस पास एक दीवार बनाई जाए ताकि घर का कूड़ा बाहर न फेंका जाए।

कूड़ें की समस्या का किया अवलोकन

मंगल पांडे मार्ग, माया एनक्लेव के सामने स्थानीय निवासियों ने मंत्री महोदय को कूड़ा घर के बारे मे बताया की यद्यपि इसको बंद कर दिया गया है लेकिन फिर भी लोग रात में यहां पर कूड़ा डाल रहे हैं। मंत्री महोदय ने एमसीडी के अधिकारियों को आदेश दिया कि वह इस स्थान पर रात में सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को तैनात करें ताकि यहां पर लोग कूड़ा न डाल सके।

पीली कोठी के पास, जेजे क्लस्टर के सामने निरीक्षण के दौरान निवासियों ने मंत्री महोदय को बताया कि यहां कूड़े का कोई प्रबंधन नही है; और कूड़े की सफाई भी नियमित रूप से नहीं की जा रही है। एमसीडी के अधिकारी ने मंत्री महोदय को बताया कि यहां कूड़ा उठाने के लिए 9 टिप्पर चल रहे हैं । मंत्री महोदय ने एमसीडी के अधिकारियों को आदेश दिया कि इस जगह चल रहे सभी टिप्परों का नंबर और उनके चलाने वालों का नाम और उनका रुट प्लान आदि से उनको अवगत कराया जाए। उन्होंने एमसीडी के सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कूड़ा उठाने काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के बाद श्री सूद ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, दिल्ली के सभी मंत्री और विधायक दिल्ली भर में नियमित रूप से ऐसे स्थानों का दौरा कर निरीक्षण रहे हैं जहां पर साफ सफाई, कूड़ा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ताकि कचरा समय पर उठे, नागरिकों को होने वाली असुविधा कम हो और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने कहा की दिल्ली को साफ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि GVP पर ऐसी सुविधाएँ विकसित हों जिससे कचरा फेंकने, इकट्ठा होने और स्रोत्र पर ही कूड़े के अलगाव की सुविधा हो सके।

नगर निगम और राज्य सरकार के बीच अब समन्वय की संस्कृति

श्री सूद ने कहा कि अब मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का फोकस टकराव नहीं बल्कि समन्वय और समाधान पर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह अब नगर निगम और राज्य सरकार के बीच लड़ाई नहीं बल्कि सहयोग की संस्कृति है। शहरी विकास विभाग आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम को आर्थिक सहायता और संसाधन उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग देगा।


मंत्री महोदय ने वहां उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह 10 दिन बाद पुनः इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर साफ सफाई आदि का अवलोकन करेंगे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया दिल्ली सरकार दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है और इस मिशन में दिल्ली के सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। हम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.