शासन की सार्थकता आम जन को राहत दिलाने में

यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा का मानना है कि किसी भी शासन की सार्थकता आम नागरिकों को राहत दिलाने में है। तभी हम शिकायत से समाधान की संस्कृति बना रहे हैं।

Share This Article:

लखनऊ: यूपी सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का मानना है कि उनका लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि समाधान की संस्कृति स्थापित करना है। जब जनता को राहत मिलती है, तब ही शासन की सार्थकता सिद्ध होती है। ऊर्जा मंत्री शर्मा सोमवार लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर रहे थे।

एके शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री शर्मा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निस्तारण  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एके शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े। जनता की आवाज ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर शिकायत हमारे लिए सुधार का अवसर है। विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें।

एके शर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग एवं नगर विकास विभाग दोनों ही सीधे जनता के जीवन से जुड़े विभाग हैं। इसलिए इनके कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड पर जाकर जनता से संवाद करें, जनसुनवाई और निरीक्षण को नियमित रूप से करें ताकि समस्याएं समय रहते दूर हो सकें।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.