75 ‘सीएम श्री’ स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई ईएफसी बैठक में 75 सीएम श्री स्कूलों के उन्नयन के लिए 264.91 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई, जिससे छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 75 सीएम श्री स्कूलों के उन्नयन के लिए करीब 264.91 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

अधिकारी रहे मौजूद

इस परियोजना के तहत स्कूलों में व्यापक मरम्मत, नई सुविधाओं का विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। योजना के तहत स्कूलों के प्रवेश द्वारों का नया स्वरूप तैयार किया जाएगा।

Tags :

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.