नकटपुरा मुखिया की काली करतूत, शराबबंदी की जिम्मेदारी मिली, तस्करी में धराया

नालंदा में पुलिस ने 53 कार्टून विदेशी शराब के साथ मुखिया को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र के भवन से भी 60 कार्टून बियर और 15 खुली बोतलें जब्त की गईं। नालंदा से मो. महमूद आलम कर रिपोर्ट

Share This Article:

नालंदा: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का दावा करने वाली नीतीश कुमार सरकार को एक बार फिर करारा झटका लगा है। नालंदा जिले के नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री, जिन्हें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।  वही भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी में फंसे पाए गए। आगामी पर्व और चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग के सहयोग से पुलिस की छापेमारी में न केवल 53 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई, बल्कि कचरा अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र के भवन से भी 60 कार्टून बियर और 15 खुली बोतलें भी जब्त की गईं। इस कार्रवाई में मुखिया समेत चार लोग गिरफ्तार किया है।

53 कार्टून विदेशी शराब जब्त की

सदर डीएसपी नूरुल हक़ ने मंगलवार को संवाददता सम्मेलन में  बताया कि नकटपुरा पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी बियर की खेप को कचरा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन के गोदाम और कार में छिपा कर रखा था। बिहार थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक मारूति वैन की तलाशी में 53 कार्टून विदेशी शराब जब्त की। उसके निशानदेशी पर उपरांवां गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में छापा मारा, जहां से 60 कार्टून और 15 बोतल अतिरिक्त बियर बरामद हुई। इस छापेमारी के दौरान राजकुआं निवासी नकटपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री, रूपेश यादव उर्फ चुहा, कस्तूरी यादव और तुलसी यादव को गिरफ्तार किया गया। बिहार पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सीएम ने मुखिया को शराबबंदी कि जिम्मेदारी दी थी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस पंचायत के मुखिया को अपने पंचायत में शराबबंदी सफ़ल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वही, शराबबंदी के दावों की पोल खोलकर रख दी और भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फ़िलहाल सभी को गिरफ्तारी के बाद पूछताक्ष कर न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.