तेजस्वी यादव का दावा बिहार में बनेगी आरजेडी की सरकार

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार अधिकार यात्रा पटना में खूब चर्चा बटोर रही है। हजारों लोग इस मार्च का समर्थन कर रहे हैं।

Share This Article:

वैशाली: तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा शनिवार को समाप्त हो गई। यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने दावा किया कि उनकी बिहार अधिकार यात्रा पटना में खूब चर्चा बटोर रही है। हजारों लोग इस मार्च का समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से बहुत गुस्से में हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार, उगाही और अपराध बहुत बढ़ गया है। वैशाली में तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में सरकार बनाने का दावा भी कर दिया है।

भाजपा को भगाना है नया बिहार बनाना है

तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है हम यहां हाथ को मजबूत करने के लिए आए हैं। आप सभी लोगों का हम धन्यवाद देते हैं इतना हम जरूर कह कर जा रहे हैं हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं।‌ भाजपा को भगाना है, नया बिहार बनाना है, तरक्की वाला बिहार जहां अमन चैन हो ऐसी सरकार हो जहां कमाई दवाई सिंचाई और सुनवाई कार्रवाई वालीं सरकार हो। हम कलम और कारखाना के लिए आए हैं बिहार हमारा शिक्षित बने। बिहार के लोग शिक्षित बने बिहार में हर हाथ में काम मिले बिहार में कारखाना खुले जो दंगाई पार्टी है। हिंदू मुसलमान करके दंगा करता है। शांति अमन चैन को लेकर चिंता है। उसको बाहर करने का काम करना है।

तेजस्वी ने कहा था की पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार ने पेंशन बढ़ा दिया है तेजस्वी ने कहा कि 200 यूनिट बिजली फ्री में देंगे तो सरकार बिजली फ्री कर दी तेजस्वी से सरकार डर रही है ना तेजस्वी ने 5 लाख लोगों को 17 महीने में नौकरी दिया है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार के युवाओं को नौकरी चाहिए तो नीतीश सरकार को बदलीए। तेजस्वी जाएगा तो जीतने युवाओं के पास डिग्री है। उनको नोकरी और रोजगार मिलेगा। बिहार का ऐसा कोई मेरा भाई बहन नहीं छूटेगा जिसके पास डिग्री हो और वह घर में बेरोजगार बैठा हो। तेजस्वी जाएगा तो बेरोजगारी को जड़ से खत्म करने का काम करेगा। अपराध इतना बढ़ गया है। घूसखोरी बढ़ गई। इससे निजात पाना है तो सभी एक साथ रहिए सबसे बड़ा संकल्प है सरकार बनाना है।

गुस्से से लाल हुए तेजस्वी

इससे पहले वैशाली जिले में तेजस्वी यादव अधिकार रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन सभा स्थल पर जाने से पहले ही वह गुस्से से लाल हो गए। इसकी वजह मंच की ऊंचाई कम होना बताया गया। यादव यहां लगभग 8 घंटा बाद सभा स्थल पर पहुंचे। दरअसल तेजस्वी यादव का अधिकार यात्रा का अंतिम दिन था और समस्तीपुर से यात्रा वैशाली जिला में 11 बजे प्रवेश होना था और पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के बढिहा में उनकी पहली जनसभा होनी था लेकिन तेजस्वी यादव पहुंचे ही शाम 6 बजे। इाके बाद उनकी दो और जनसभा थी। लेकिन पहले ही कार्यक्रम स्थल पर तेजस्वी यादव को गुस्सा आ गया काफी मन मनोबल किया गया तब जाकर तेजस्वी अपने रथ से उतरकर मंच पर पहुंचे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.