पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अन फॉलो कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को अन फॉलो कर दिया था। तेज प्रताप अब सिर्फ 5 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें पिता लालू यादव, मां-राबड़ी देवी और बहन राज लक्ष्मी शामिल हैं।
नहीं बनेगी राजद की सरकार
तेज प्रताप परिवार और पार्टी से जबसे निकाले गए हैं, वो भाई तेजस्वी यादव से दूरी बनाते जा रहे हैं। कई बार मीडिया के सामने वो तेजस्वी पर हमला भी कर चुके हैं। हाल ही में जब तेजस्वी ने ऐलान किया कि राजद सरकार बनने के बाद बिहार के हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस पर तंज कसते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि पहले राजद की सरकार तो बने।
महुआ से चुनाव लड़ेंगे
आपको बता दें कि पार्टी से बाहर होने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई है। बिहार में घूम रहे हैं और जनता को लुभाने में लगे हैं। तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ेंगे। यहां से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। मुकेश तेजस्वी के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।
अखिलेश को किया ब्लॉक
तेज प्रताप ने हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव को ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश जब बिहार आये तो मैंने उन्हें फ़ोन किया, मैसेज किया। पहले लगातार बात करते थे और उस दिन फ़ोन तक उठाए। मैंने उनके पास ताज होटल में अपना आदमी तक भेजा। इसके बाद से मैंने उनको ब्लॉक कर दिया है।
ये भी पढ़ें-महागठबंधन में दरार! कांग्रेस का अल्टीमेटम, मुकेश साहनी बदल सकते हैं पाला
तेजस्वी को होगा नुकसान
तेज प्रताप के पास तेजस्वी इतना मजबूत जनाधार नहीं है, लेकिन वो लगातार जनसभाओं में खुद को लालू का असली वारिस बता रहे। अगर राजद के कोर वोटर में थोड़ी सी भी सेंधमारी कर दी तो तेजस्वी को सीधा नुकसान पहुंचेगा। तेज प्रताप यादव या मुस्लिम बहुल सीटों पर ही अपना कैंडिडेट उतारेंगे, ऐसे में तेजस्वी को नुकसान जरूर होगा।



