सुपर 30 के आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार राजद में शामिल

प्रणव कुमार को बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदस्यता दिलाई। वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। फिलवक्त वह अरवल विधानसभा में समाजिक गतिविधियों में सक्रिय है।

Share This Article:

पटना: बिहार चुनाव में कई बड़े चेहरे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे है। इसी कड़ी में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। बुधवार यानी 16 जुलाई को उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ली। पार्टी प्रमुख तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि प्रणव कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में अरवल जिले के कुर्था विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
प्रणव कुमार, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के छोटे भाई हैं। उन्होंने सुपर 30 की शुरुआत से ही इसके संचालन और प्रशासन में अहम भूमिका निभाई है। सुपर 30 एक ऐसा शैक्षिक अभियान है जो गरीब और मेधावी बच्चों को आईआईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। इस वजह से यह पहल देश-विदेश में भी सराही गई है। प्रणव बिते कई वर्षों से अरवल विधानसभा में समाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। आरजेडी विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को राजद में स्वागत करते हुए कहा कि सुपर-30 ने शिक्षा के माध्यम से बिहार का नाम रोशन किया है और प्रणव कुमार के पार्टी में आने से सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। 

विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रणव कुमार ने कहा कि वह तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। गरीब बच्चों की शिक्षा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वह अपने अनुभव का उपयोग करेंगे।

आनंद पर बनी फिल्म
आनंद कुमार पर बॉलीवुड में फिल्म भी बनी है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया भर में हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड मशहूर फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार कि भूमिका निभाई थी। प्रणव शुरुआती दिनों से ही सुपर-30 का संचालन और प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हालांकि अब प्रणव कुमार ने भी शिक्षा के बाद समाज सेवा और राजनीति के जरिए गरीबों, युवाओं और वंचित वर्ग के लिए काम करने की इच्छा जताई है इसलिए उन्होंने ने राजद पार्टी कि सदस्यता ली है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.